Homeदुनियाअमेरिका के मिसीसिपी में आया विना​शकारी बवंडर, 23 की मौत, दर्जनों घायल...

अमेरिका के मिसीसिपी में आया विना​शकारी बवंडर, 23 की मौत, दर्जनों घायल (VIDEO)

Published on

न्यूज डेस्क
अमेरिका के मिसिसिपी में शुक्रवार की देर रात आए बवंडर ने भीषण तबाही मचाई है। मिसीसिपी में तेज आंधी के कारण 23 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक शार्की काउंटी में 13 लोगों की मौत हुई थी। कैरोल काउंटी के कोरोनर मार्क स्टाइल्स ने पुष्टि की कि तीन लोगों की मौत हुई है।

मोनरो काउंटी में भी दो लोगों की मौत हुई है। नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक शुक्रवार की देर रात मिसिसिपी में तेज आंधी आई। स्थानीय समय के मुताबिक शाम 8.50 बजे बवंडर आया। इस बवंडर के कारण कई बिल्डिंग्स को नुकसान हुआ है।

एबीसी न्यूज ने स्थानीय और अमेरिकी फेडरल अधिकारियों के हवाले से कहा कि इस बवंडर की तबाही के निशान 160 किमी तक देखे जा सकते हैं। मिसिसिपी गवर्नर टाटा रीव्स ने बवंडर और तूफान के कारण 23 लोगों के मौत की पुष्टि की है। मिसीसिपी की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि बवंडर ने भारी नुकसान पहुंचाया है। अधिकारियों और बचाव दल ने तूफान के बाद पश्चिमी मिसीसिपी में सिल्वर सिटी की मदद के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

 मिसिसिपी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में कहा कि विनाश के बाद से चार लोग लापता हैं। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इतनी तीव्रता का बवंडर कभी नहीं देखा।

सिल्वर सिटी में लगभग 200 लोग रहते हैं। तेज हवा और बारिश के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई। नतीजतन लोगों ने शुक्रवार की पूरी रात अंधेरे में गुजारी। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा है और उनका इलाज किया जा रहा है। आंधी से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। वाहन नष्ट कर दिए गए।

Latest articles

मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक निकली राहुल गाँधी की जन न्याय पदयात्रा 

न्यूज़ डेस्क राहुल गाँधी की जान न्याय पदयात्रा आज मुंबई में निकाली जा रही है।...

लोकसभा चुनाव :दिल्ली की सभी सात सीटों पर छठे चरण में होंगे चुनाव 

न्यूज़ डेस्क इस बार का लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा। 19 अप्रैल को पहले...

More like this