- बीरेंद्र कुमार झा
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मंगलवार को एक सात मंजिलें इमारत में हुए विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मृत्यु हो गई है, और एक सौ से अधिक लोग घायल हो गए हैं । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दमकल कर्मियों की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।
विस्फोट के कारणों का तत्काल नहीं चल सका पता
ढाका के अतिव्यस्त सिद्धकी मार्केट स्थित इस 7 मंजिले भवन पर हुए विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। इस 7 मंजिले भवन में कई कार्यालय और व्यापारिक संस्थान थे।माना जाता है की विस्फोट इस 7मंजिले भवन के भूतल स्थित एक स्वच्छता स्टोर में हुआ है। ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार इस विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है और 1 सौ से अधिक लोग घायल हो गए हैं।घायलों को इलाज के लिए ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जा रहा है ।मलबे में दबे लोगों को निकालने का भी प्रयास हो रहा है ।पुलिस इस विस्फोट के कारणों को सभी एंगिल से तलाश रही है।
बीरेंद्र कुमार झा
