Homeदेशराहुल गांधी के संसद में माइक बंद करने वाले बयान पर बिफरे...

राहुल गांधी के संसद में माइक बंद करने वाले बयान पर बिफरे उपसभापति, बोले- वह झूठ बोल रहे हैं

Published on

 – बीरेंद्र कुमार झा

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय संसद में विपक्षी नेताओं के माइक बंद कर दिए जाते हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह ने नाराजगी जताई है

चर्चा में बने रहने के लिए ब्रिटन में राहुल गांधी डी रहे अजब गजब बयान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन दौरे पर हैं। उनका यह ब्रिटेन दौरा खूब चर्चा में है क्योंकि वह ब्रिटेन में केंद्र सरकार, बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साध रहे हैं। सोमवार को राहुल गांधी ने ब्रिटेन की संसद में वहां के कुछ सांसदों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय संसद में विपक्षी नेताओं के माइक बंद कर दिए जाते हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि राहुल गांधी का यह दावा झूठा है।

राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि ‘राहुल गांधी ने लंदन में जो कहा वह सरासर झूठा, बेबुनियाद, निराधार और आधारहीन है। मैं अपने अनुभव से कह सकता हूं कि इस तरह की बातें मुझे आज तक किसी से सुनने को नहीं मिली। हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि 1952 से जिन परंपराओं, व्यवस्थाओं के तहत संसद चलती थी, वैसे ही आज भी चल रही है।’

ब्रिटेन में भारतीय मूल के सांसद के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कही माईक खराब वाली बात

बता दें कि सोमवार को ब्रिटेन की संसद में भारतीय मूल के सांसद वीरेंद्र शर्मा ने राहुल गांधी के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी जिस माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर रहे थे, वह खराब था। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि भारत में हमारे माइक खराब नहीं हैं, वो काम कर रहे हैं लेकिन आप उन्हें चालू नहीं कर सकते। जब मैंने भारतीय संसद में अपनी बात रखने की कोशिश की तो मेरे साथ कई बार ऐसा हुआ। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि विपक्ष का दमन किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि ‘नोटबंदी सरकार की भूल थी और हम इस पर चर्चा करना चाहते थे, लेकिन चर्चा नहीं करने दी गई। हम जीएसटी के खिलाफ आवाज उठाना चाहते थे,लेकिन नहीं करने दी गई। राहुल ने कहा कि पहले संसद में तीखी बहस होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। ये दम घोंटने वाला है।’

 

Latest articles

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

More like this

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...