इस समय चुनाव और शादी विवाह का लग्न दोनों साथ-साथ चल रहे हैं। शुक्रवार 19 अप्रैल को सात चरणों में संपन्न होने वाले चुनाव के प्रथम चरण का मतदान हो रहा है। ऐसे में कुछ नवविवाहित दंपत्तियों ने ससुराल की चौखट पर कदम रखने से पूर्व अपना पहला कदम मतदान केंद्र पर रखा और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने जिम्मेवारी बड़े ही महत्वपूर्ण ढंग से निभाई। लोकतंत्र के प्रति जबरदस्त उत्साह का ऐसा एक नजारा बिहार के जमुई लोकसभा के शेखपुरा विधानसभा शेखपुर के मतदान केंद्र संख्या 66 पर देखने को मिला जहां एक नवविवाहिता सुष्मिता कुमारी ने शादी के मंडप से निकलकर सीधे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।वहीं ऐसा ही एक नजारा उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिला ।
ताली बजाकर लोगों ने क्या स्वागत
मेहंदी वाले हाथों में सुहाग का सिंघोड़ा लिए और 25 के साथ पढ़ने गांठ बंदे बिहार की बेटी सुष्मिता जब मतदान केंद्र पर पहुंची तो वहां मौजूद मतदाता और मतदान कर्मी ऊर्जा से भर गए। मौजूद सभी लोगों ने ताली बजा कर लोकतंत्र की प्रहरी इस बेटी का शानदार स्वागत किया। पति के साथ पहुंची सुष्मिता ने न सिर्फ अपने मताधिकार का प्रयोग किया बल्कि अपने आचरण से देश के लोगों को देश के प्रति जिम्मेदारी का पाठ भी पढ़ाया।
क्या कहा सुष्मिता ने
इस अवसर पर सुष्मिता ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेना हम सब का परम कर्तव्य है,इसलिए मैंने शादी के बाद पहला काम बूथ पर जाकर मतदान करने का किया। सुष्मिता ने बताया कि वह पहली बार वोट दे रही है। चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होने से पहले ही उसकी शादी तय हो गई थी, लेकिन उसने ठान लिया था कि वह हर हाल में अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी। उसने बताया कि अपनी पसंद की सरकार बनाने और राष्ट्र निर्माण के लिए यह मौका 5 साल में एक बार मिलता है। उन्होंने कहा कि जब मैं वोट डाल सकती हूं तो वे सभी लोग जिनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है,उन्हें भी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए ।
पत्नी के फैसले पर है नाज
इस अवसर पर सुष्मिता के प्रति प्रदीप ने कहा उसे अपनी पत्नी के फैसले पर नाज है। पत्नी के मतदान के लिए उसने विदाई की रस्म को मतदान करने तक के लिए रुकवा दिया। विवाह बंधन में बनने के बाद विदाई से पूर्व प्रदीप और सुष्मिता विवाह की पोशाक में ही वोट देने शहर चक दीवान के बसंती कन्या मिडिल स्कूल के बूथ संख्या 68 पर पहुंचे ।वहां सुष्मिता ने मतदान किया मतदान करने के बाद दोनों वापस विवाह मंडप पर पहुंचे और यहां जो कुछ रस्म बाकी था उसकी रस्म अदायगी करने के बाद यहां से विदाई ली। मंडप से बूथ तक जाने के साक्षी बाराती के साथ मोहल्ला के लोग बने और इस कार्य के लिए लोगों ने दूल्हा दुल्हन की जमकर सराहना की
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भी की प्रशंशा
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस नवदंपत्ति के लोकतंत्र के प्रति समर्पण को देखते हुए ट्वीट कर बधाई दी।अपने अधिकारिक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि जमुई: प्रथम चरण में हो रहे मतदान में शेखपुरा विधानसभा के बूथ संख्या 68 पर नव विवाहित दंपति ने मतदान किया। चलो हम सब मिलकर वोट करें।
उत्तर प्रदेश में भी दिखा ऐसा नजारा
लोकतंत्र के प्रति उत्साह और उमंग का ऐसा ही एक नजर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक बूथ पर एक नव विवाहित शादी के जोड़े में अपने परिवार के साथ मतदान करने आई। मतदान कर ये सब वापस ब्याह भवन पहुंची और शादी के बाकी बचे रस्म को पूरा किया।

