Homeटेक्नोलॉजीWhatsApp Archive : व्हाट्सएप ने लॉन्च किया ये नया फीचर,जानिए कैसे करें...

WhatsApp Archive : व्हाट्सएप ने लॉन्च किया ये नया फीचर,जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Published on

न्यूज डेस्क
वॉट्सऐप का इस्तेमाल स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा होता है, इसके करोड़ों की संख्या में यूजर्स हैं। मेटा के इस पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग एप के जरिए यूजर्स चैट, ऑडियो-वीडियो कॉल के साथ कई फीचर्स मिलते हैं। यूजर्स के लिए इसमें समय समय पर मेटा द्वारा अपडेट भी किए जाते हैं। मेटा ने वॉट्सऐप में एक फिर नया फीचर जोड़ दिया है। इस नए फीचर से वॉट्सऐप यूजर्स 24 घंटे बाद भी अपना वॉट्सऐप स्टेट्स देख पाएंगे। इस फीचर का नाम WhatsApp Archive दिया गया है। यह फीचर वॉट्सऐप बिजनेस ऐप के लिए होगा। इसकी मदद से यूजर्स अपने पहले शेयर किए गए स्टेट्स को दोबारा देख पाएंगे। साथ ही उसे अपने ग्राहकों के साथ अपनी प्रोफाइल के जरिए शेयर भी कर पाएंगे।

WAbetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप अर्काइव फीचर को रोलआउट कर दिया गया है। यह मौजूदा वक्त में वॉट्सऐप बिजनेस यूजर्स के लिए चुनिंदा एंड्रॉइड बीटा टेस्टर के लिए रोलआउटर कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले हफ्तों में मेटा की तरफ से बाकी यूजर्स के लिए नए फीचर को रोलआउट किया जा सकता है। यह फीचर वॉट्सऐप बिजनेस बीटा के लिए एंड्रॉइड वर्जन 2.23.11.18 के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

WAbetaInfo की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वॉट्सऐप की ओर से स्टेटस अर्काइव फीचर को स्टेट्स टैब में उपलब्ध कराया जा सकता है। यह फीचर ऑटोमेटिक अपडेट के जरिए उपलब्ध हो जाएगा। यूजर्स अर्काइव स्टेटस को मैनेज कर पाएंगे। इस आर्काइव फीचर से लोगों को बार-बार स्टेटस बनाकर लगाने में समय बचेगा।

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this