न्यूज डेस्क
चाय पीना किसे नहीं पसंद? कुछ लोगों की सुबह तो बिना चाय के होती ही नहीं है। ऐसे में बहुत से लोग जो कि चाय पीने के बाद जल्दी में रहते हैं और फिर नहाने चले जाते हैं। जबकि, ये हमारे शरीर के नुकसानदेह हो सकता है। क्योंकि चाय गरम होती है और पानी ठंडा। ऐसे में ये दोनों मिलकर रिएक्ट करते हैं और शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। आइये जानते हैं चाय पीने के बाद नहाने से क्या नुकसान हो सकते है।
सर्दी लग सकती है
चाय पीने के बाद तुरंत नहाने से आप सर्द-गर्म के शिकार हो सकते हैं। क्योंकि चाय गरम होती है नहाने का पानी ठंडा, तो दोनों का साथ में मिलना शरीर को नुकसान करता है। जिससे जुकाम होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आपको अपनी इस आदत में सुधार लाना चाहिए। चाय पीने के बाद कम से कम 30 मिनट बाद नहाये।
बुखार हो सकता है
हमारा शरीर गर्म होने के कारण जब पानी की तुलना में रिएक्ट करता है तो हमें बुखार हो सकता है। क्योंकि, पानी का तापमान कम होता है और शरीर गर्म जिससे आप शरीर अपने आप को संतुलित नहीं कर पाता है। इसके अलावा अलग-अलग लोगों में अलग-अलग लक्षण देखे जा सकते हैं।
टेंपरेचर गैप
चाय पीने के तुंरत बाद हमारी बॉडी का टेंपरेचर बढ़ जाता है। जब हम नहाने जाते हैं तो, पानी ठंडा होता है। ऐसे में जब दो अलग-अलग टेंपरचर मिलते हैं तो ये आपस में रिएक्ट करते हैं और यही रिएक्शन आपको बीमार कर सकता है। इससे नाक बहना और एलर्जी भी आपको हो सकती है।

