मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आज मिला-जुला रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने में सफल होंगे। व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 8
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आपकी फिजूलखर्ची की आदत को लेकर आप परेशान रहेंगे। व्यापार को आप सजगता से आगे बढेएंगे, तो आपक अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा, लेकिन प्रियजनों के साथ मिलकर आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके परिवार के सदस्य को नई नौकरी मिलने से आपको खुशी होगी।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 2
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन आज पारिवारिक खर्चों में कटौती करना आवश्यक होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आपकी आर्थिक स्थिति पर संकट आ सकता है। अगर कोई प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं तो उसके लिए जरूरी दस्तावेज जांच लें, अन्यथा भविष्य में नुकसान हो सकता है। शाम का समय आप घर के कार्यों को पूरा करने में बिताएंगे। लक्ष्य को प्राप्त कर आगे बढ़ना होगा और अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करना होगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 2
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में किसी भी योजना में धन लगाने से पीछे नहीं होना है और आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी, लेकिन यदि आपकी कोई वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। भाई या बहन से की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 3
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप अपने निजी जीवन में चली आ रही परेशानियों को खत्म करने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी । कार्य क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी क्षेत्र में नौकरी का प्रयास कर रहे हैं लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है। आपका रुतबा बढ़ेगा। आपका अनुभव प्रतिष्ठा का कारण बनेगा। समाज में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 5
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक कलह दूर होने की संभावना है। बिजनेसमैन आज बड़े सौदे पूरे कर सकते हैं। आज किसी से उधार न मांगे, विवाद हो सकता है। छात्रों को करियर में कामयाबी मिलेगी। दिनचर्या में बदलाव हो सकता है। पति-पत्नी के बीच अनबन खत्म होगी।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 3
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों को आज के दिन प्रत्येक काम में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेंगे। शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा। वैचारिक रुप से दृढ़ता रहेगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 9
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में तरक्की के नए द्वार खोलेगा, जिससे आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। मित्रों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और राजनीतिक मित्र से निकटता और मित्रता बनेगी। जरूरत समय पर पूरी होने से घर में शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने सीनियर्स से समय निकालने में सफल रहेंगे। पिता की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। अगर ऐसा है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग- मैहरून
शुभ अंक- 5
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी बड़ी सोच का लाभ उठाएंगे और नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे। आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, कैरियर मे आपको कोई अच्छा उछाल देखने को मिलेगा और आप लोगों के प्रति विनम्रता बनाए रखें।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 4
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यधिक मेहनत भरा रहेगा और आपके पारिवारिक वातावरण में यदि कुछ समस्याएं चल रही थी, तो उनसे भी आपको काफी राहत मिलेगी और माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई समस्या हो, तो उसे नजरअंदाज ना करें और आप अपने किसी मित्र से आज बिजनेस संबंधी कुछ योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
शुभ रंग- ब्लैक
शुभ अंक- 7
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। आपको अपनी नौकरी में उत्तम परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेगी। कार्यस्थल पर विरोधी कुछ मुश्किलें खड़ी करेंगे। लेकिन आप अपने काम पर फोकस करेंगे। आपकी एकाग्रता आपको सफलता दिलाएगी। आपकी बचत योजनाएं कामयाब रहेंगी । आपको निवेश करने का सुनहरा मौका मिलेगा। आप सपरिवार तीर्थाटन या किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 6
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक उन्नति का रास्ता मिलेगा। सेहत गड़बड़ हो सकती है। बिजनेस और करियर के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके जीवनसाथी का साथ और प्रेम मिलेगा। परिवार में खुशियां दस्तक देंगी। घर-परिवार में धन खर्च होगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 1
