न्यूज डेस्क
ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर कई बड़े बदलाव किए हैं। बदलावों की इस कड़ी में मस्क ने शनिवार को बड़ा एलान किया। उन्होंने एक ट्वीट करके कहा कि आने वाले कुछ हफ्तों में ट्विटर क्रिएटर्स को पैसे देने की शुरुआत करने जा रहा है। मस्क ने कहा कि क्रिएटर्स के रिप्लाई पर जो एड रन करेगा उस पर उन्हें पैसा दिया जाएगा। पहले चरण में 5 मिलियन डॉलर का भुगतान किया जाएगा।
हालांकि एलन मस्क ने इसके लिए एक शर्त भी रखी है। उन्होंने कहा कि वेरिफाइड क्रिएटर्स को भी भुगतान किया जाएगा और वो भी जब वेरिफाइड अकाउंट पर विज्ञापन चलेगा। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ध्यान दें, भुगतान वेरिफाइड क्रिएटर्स को किया जाएगा और वो भी वेरिफाइड यूजर्स द्वारा विज्ञापन देखे जाने पर ही यह मान्य होगा।
In a few weeks, X/Twitter will start paying creators for ads served in their replies. First block payment totals $5M.
Note, the creator must be verified and only ads served to verified users count.
— Elon Musk (@elonmusk) June 9, 2023
एलन मस्क द्वारा ट्विटर का सीईओ पद छोड़ने के बाद लिंडा याकारिनो ने नए ट्विटर सीईओ के रूप में पदभार संभाला और एलन मस्क को टेस्ला और स्पेसएक्स पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मुक्त कर दिया।
बता दें का अधिग्रहण करने के बाद एलन मस्क ने इसमे कई बड़े बदलाव किए हैं। ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन मॉल की शुरुआत हुई, इसके बाद कंपनी में कई बदलाव किए गए। अलग-अलग यूजर्स के लिए अलग ब्लू, ग्रे, येलो बैज की शुरुआत की गई। इसके साथ ही ट्विटर जिन लोगों का अकाउंट ब्लू वेरिफाइड है उन्हें ट्वीट करने के एक घंटे के भीतर तक इसे एडिट करने का विकल्प दिया गया है। ट्विटर ने 7.99 डॉलर में यूजर्स को ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन दिया है।

