आधी आबादी पर शिवराज सरकार का बड़ा दाव ,सवा करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगी नकदी !

0
101


न्यूज़ डेस्क 
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने बड़ा गेम खेल है। सामने विधान सभा चुनाव है। बीजेपी की आंतरिक हालत ठीक नहीं। संघ और बीजेपी की मुस्तैदी के बाद भी इस बार शिवराज की सरकार सवालों के घेरे में हैं। अब शिवराज के प्रति लोगों में कोई रूचि नहीं। उनके चेहरे पर अब किसी को यकीं नहीं। यकीं उन्हें ही है जिन्हे सरकार और उनकी योजनाओं से लाभ मिल रहा है। जनता में बेरुखी है और फिर कांग्रेस की बड़ी राजनीति। इंकम्बेंसी का माहौल ऐसा है कि बहुत से लोग सीएम शिवराज का नाम सुनते ही आगे बढ़ जाते हैं। बीजेपी भी मान गई कि पिछले चुनाव में ही कांग्रेस ने उसे झटका दे दिया था। लेकिन इस बार झटका बड़ा मिलने वाला है। कर्नाटक की हार के बाद बीजेपी को हर हाल में मध्यप्रदेश को बचाना  है। शिवराज सिंह ने मंथन किया और लाड़ली बहना योजना का ऐलान भी कर दिया।        
     मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने आधी आबादी का दिल जीतने के लिए बड़ा दाव चला हैं। लाडली बहना योजना के तहत शनिवार को एक साथ सवा करोड़ महिलाओं के खाते में एक साथ एक-एक हजार रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे। राज्य में जून माह की 10 तारीख को प्रदेश के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ेगा, इस दिन प्रदेश की गरीब एवं मध्यम वर्ग की सवा करोड़ बहनों के जीवन में चमक लाने के लिये मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत एक-एक हजार रुपए उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर मुख्यालय से शाम छह बजे राज्य स्तरीय समारोह में बहनों से संवाद कर सिंगल क्लिक से राशि ट्रांसफर करेंगे।
                  राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 मार्च 2023 को महिलाओं के लिए अनूठी योजना की घोषणा की थी और महज 35 दिन में एक करोड़ 25 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी आवेदनों का परीक्षण कर पात्र आवेदक बहनों के खातों का केवाईसी का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया गया। परिणाम स्वरूप एक जून से पात्र बहनों को स्वीकृति-पत्रों का वितरण भी अभियान चला कर किया गया।
            जबलपुर में आज  की शाम छह बजे मुख्यमंत्री सभी पात्र बहनों के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे। इस दिन और समय को यादगार बनाने के लिये सभी जिलों में अनेक गतिविधियों के साथ उत्सव का माहौल रहेगा।
           ज्ञात हो कि राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले है। राज्य में पांच करोड़ 40 लाख मतदाता है, इनमें महिला मतदाता दो करोड़ 60 लाख है। इनमें से लाडली बहना के लिए पात्र महिलाएं सवा करोड़ पाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here