जानिए ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सांसद पद से क्यों दिया इस्तीफा ?

0
118



न्यूज़ डेस्क

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। जॉनसन संसदीय जांच का सामना कर रहे हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने कोविड 19 के दौरान हॉउस ऑफ़ कॉमन को गुमराह किया था। गलत जानकारी दी थी। अचानक जॉनसन के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन में सियासी विवाद खड़ा हो गया है। जॉनसन के खिलाफ संसदीय समिति इस बात की जांच कर रही है कि उन्होंने कोविड 19 के दौरान डाउनिंग स्ट्रीट में लॉक डाउन ब्रेकिंग पार्टियों के बारे में हाउस ऑफ़ कॉमन्स को गुमराह किया था। कहा जा रहा है कि उन्हें सजा भी मिल सकती है।
इधर अचानक हुए खेल के बाद ब्रिटेन की राजनीति गर्म हो गई है। ब्रिटेन में अगलेसाल आम चुनाव होने हैं और अभी सत्तारूढ़ कजर्वेटिव पार्टी में विभाजन की सम्भावना बढ़ गई है। पूर्व प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा है कि उन्हें विशेषाधिकार समिति एक पत्र मिला है जिसमे यह स्पष्ट किया गया है कि वे मुझे संसद से बाहर निकालने और मेरा राजनीतिक करियर बर्बाद करने के लिए मेरे खिलाफ एक्शन लेने को दृढ है। कहा कि कोर्ट कंगारू कोर्ट की तरह व्यवहार कर रही है।
जॉनसन ने कहा कि मुझे कुछ मुट्ठी भर लोगों द्वारा मजबूर किया जा रहा है। उनके दावे का समर्थन करने के लिए कोई सबूत नहीं हैं। त्यागपत्र देने के मामले में उन्होंने कहा कि अभी सांसद पद छोड़ना बहुत ही दुखद है। जॉनसन ने संकेत दिया कि वे अभी के लिए सांसद पद छोड़ रहे हैं। भविष्य में वे फिर चुनाव लड़ेंगे और राजनीति में सक्रिय होंगे।
लेकिन उदार ब्रिटेन में चल रही इस राजनीति को लेकर आम लोगन ने भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी है। कई लोग जॉनसन के साथ खड़े दिखे हैं जबकि लोग यह मान रहे है कानून के मुताबिक जो हो रहा है उसे कौन गलत बता सकता है। लेकिन कहा जा रहा है कि मौजूदा सत्तारूढ़ पार्टी पर इस खेल का बड़ा असर हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here