Homeटेक्नोलॉजीGoogle ने प्ले स्टोर से हटाए 3500 लोन ऐप, लोन देने के...

Google ने प्ले स्टोर से हटाए 3500 लोन ऐप, लोन देने के नाम पर कर रहे थे ठगी

Published on

न्यूज डेस्क
लोन देने के नाम पर ठगी करने वाले 3500 ऐप्स को गूगल ने 2022 में ऐप स्टोर से हटा दिया है। गूगल ने कहा है कि इन लोन एप्स ने प्ले-स्टोर की पॉलिसी का उल्लंघन किया है। इसके साथ ही गूगल ने 14.3 लाख से ज्यादा ऐसे ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया है जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। गूगल ने बताया कि उसने 1.73 लाख बैड अकाउंट्स को भी बैन कर दिया है।

गूगल ने बताया कि इन ऐप्स ने 16 हजार 350 करोड़ की ठगी की है। गूगल ने एक स्टेटमेंट जारी करके बताया कि भारत में 2022 में हमने पर्सनल लोन देने के नाम पर ठगी करने वाले 3500 ऐप्स का रिव्यू किया और उनके खिलाफ कड़ा ऐक्शन लेते हुए उन्हें प्ले स्टोर से हटा दिया। ये ऐप्स प्ले स्टोर के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। हमारी कोशिश है कि हम अपनी पॉलिसीज़ को अपडेट करते रहें और अपने रिव्यू प्रोसेस को बेहतर बनाएं।

गूगल ने कहा है कि इस तरह के लोन एप्स पर आगे भी कार्रवाई होती रहेगी। गूगल जल्द ही प्राइवेसी सैंडबॉक्स के लिए पहला बीटा वर्जन रिलीज करने वाला है। इस अपडेट के बाद यूजर्स और डेवलपर्स किसी एप को फाइल रिलीज से पहले एक्सपेरियंस कर सकेंगे। प्राइवेसी सैंडबॉक्स ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसमें ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स पर यूजर्स की प्राइवेसी सुरक्षित रहती है, वहीं कंपनीज और डेवलपर्स आसानी से अपना डिजिटल बिजनेस डेवलप कर सकते हैं। प्राइवेसी सैंडबॉक्स अलग-अलग ऐप्स और साइट्स के जरिए होने वाली ट्रैकिंग को कम करने में मदद करता है।

Latest articles

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश 

6 दिसंबर को इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का...

WhatsApp का धमाकेदार अपडेट!मिस्ड कॉल पर छोड़ सकेंगे वॉइस और वीडियो मैसेज

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बेहद उपयोगी फीचर लेकर...

सर्दियों में गर्म पानी से तो नहीं नहाते हैं आप, हेल्थ को हो सकती हैं इतनी दिक्कतें

सर्दियों में ठंड से बचने का सबसे आसान तरीका गर्म पानी से नहा लेना...

More like this