Asian Games 2026: 28 साल बाद फिर बनेगा इतिहास, एक ही दिन दो देशों में खेलेगी टीम इंडिया!

0
5

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 3 अक्टूबर 2026 बेहद खास साबित हो सकता है। अगर टीम इंडिया एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले तक पहुंचती है, तो उसे उसी दिन दो अलग-अलग देशों में मैच खेलने पड़ सकते हैं।

एक मुकाबला जापान में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल के लिए होगा, जबकि इसी दिन न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबला निर्धारित है। एशियन गेम्स में भारत सीधे क्वार्टर फाइनल से अभियान शुरू करेगा।

सितंबर में भी व्यस्त रहेगा भारत

टीम इंडिया सितंबर में कुल 6 लिमिटेड ओवर मुकाबले खेलेगी। शुरुआत 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से होगी। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले सितंबर में होंगे। इसी दौरान एशियन गेम्स का क्वार्टर फाइनल भी खेला जाएगा।

एशियन गेम्स वाले खिलाड़ी नहीं खेलेंगे वनडे

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। इस टीम में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह समेत कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं। ये खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उपलब्ध नहीं रहेंगे।

1998 में भी बना था ऐसा संयोग

भारतीय क्रिकेट में इससे मिलता-जुलता नजारा 12 सितंबर 1998 को देखने को मिला था। उस समय कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का मुकाबला था और उसी दिन सहारा कप में पाकिस्तान के खिलाफ भी टीम उतरी थी। खास बात यह रही कि भारत ने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here