NZ vs ENG, 2nd Test: न्यूजीलैंड की टेस्ट क्रिकेट में ऐतिहासिक जीत,फॉलोऑन के बावजूद इंग्लैंड को 1 रन से हराया

0
127

न्यूज डेस्क
न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में एक रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। फॉलोऑन मिलने के बावजूद न्यूजीलैंड ने चमत्कार करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ वेलिंगटन में दूसरा टेस्ट मैच 1 रन से जीत लिया। वेलिंगटन में इस ऐतिहासिक जीत की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम पिछले 22 साल में पहली बार फॉलोऑन मिलने के बावजूद टेस्ट मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड चौथी ऐसी टीम है, जिसने फॉलोऑन खेलने के बावजूद टेस्ट मैच में जीत दर्ज की है। यह सीरीज 1-1 से ड्रा रही।

तेज गेंदबाज नील वेगनर (4/62) न्यूजीलैंड की जीत के हीरो रहे जब उन्होंने जेम्स एंडरसन को लेग साइड में विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड को ऐतिहासिक जीत दिलाई। मेजबान टीम की उम्मीदें उस समय धूमिल दिखाई दे रही थीं जब इंग्लैंड के आठ विकेट पर 435 पारी घोषित के जवाब में उसकी पारी 209 रन पर सिमट गयी और उसे फॉलोआन खेलने के लिए मजबूर किया गया। लेकिन केन विलियम्सन के चौथे दिन 26वें टेस्ट शतक ने न्यूजीलैंड की मुकाबले में वापसी कराई।

इंग्लैंड को जीत के लिए 258 रन का लक्ष्य मिला। एक समय इंग्लैंड आसानी से लक्ष्य की और बढ़ रह था जब जो रुट (95) और बेन स्टोक्स (33) क्रीज पर थे और इंग्लैंड को 60 रनों से कम की जरूरत थी। लेकिन वेगनर और टिम साउदी (3/45) ने शानदार गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड को दो मैच की सीरीज 1-1 से बराबर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।न्यूजीलैंड इस तरह चौथी टीम बन गयी जिसने फॉलोआन खेलने के बाद जीत हासिल की। इससे पहले 2001 में भारत ने कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अविश्वसनीय जीत हासिल की थी। न्यूजीलैंड की एक रन की जीत का अंतर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दूसरा मौका है जब मैच का फैसला इतने कम अंतर से हुआ है। इससे पहले वेस्ट इंडीज ने 1983 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में एक रन से जीत हासिल की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here