HomeखेलIPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रन...

IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रन से हराया

Published on

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2023 के 43वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। टॉस जीतकर आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवर में कुल 126 रन बना सकी। जवाब में लखनऊ की टीम सिर्फ 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आरसीबी ने ये मुकाबला 18 रन से जीतने में सफल रही।

126 रनों का बचाव करने उतरी आरसीबी की टीम की शुरुआत शानदार रही। मोहम्मद सिराज ने पारी की पहली ही गेंद पर काइल मेयर्स को आउट कर पवेलियन की राह दिखायी। इसके बाद आयुष बडोनी (4), क्रुणाल पांड्या (14), दीपक हुड्डा (1), मार्कस स्टोइनिस (13) और निकोलस पूरन (9) जल्दी आउट हो गए। इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल चोट के चलते सबसे आखिरी में बल्लेबाजी के लिए उतरे लेकिन वह भी टीम की हार को टालने में सफल नहीं हो सके।

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 126 रन बनाए। आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज इस मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। पारी की शुरुआत करने आए विराट कोहली ने 31 रन बनाए। इसके बाद अनुज रावत सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं ग्लेन मैक्सवेल (4) भी ज्यादा खास कुछ नहीं कर पाए। सुयश प्रभुदेसाई (6), दिनेश कार्तिक (16), महिपाल लोमरोर (3) और कर्ण शर्मा (2) जल्दी पवेलियन लौट गए। आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए।

Latest articles

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...

ये आसान टेस्ट करा लिए तो दिक्कत बढ़ने से पहले पता लग जाएगी किडनी की बीमारी

किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब मौत के नौवें सबसे...

More like this