मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक तौर पर सुधार हो सकता है। काम से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो लाभदायक रहेगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करेंगे, तभी उन्हें मनचाहा परिणाम मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 8
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातक आज अपनी वाणी से लोगों को आकर्षित और प्रभावित कर सकेंगे। लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। चर्चा या विवाद में आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। लेखन कार्य या पठन कार्य में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके परिश्रम के अनुपात में फल कम मिलेगा। पाचन क्रिया में गड़बड़ होने से स्वास्थ्य खराब होने की आशंका बनी रहेगी।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 6
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों को आज मान-सम्मान को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए और किसी भी तरह के अनैतिक कार्यों से दूर रहना चाहिए, अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। अगर आपने किसी से बैंक का कर्जा या कोई कर्ज लिया है तो आज आपको उससे छुटकारा मिल सकता है और आपके धन में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस के काम में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, अन्यथा नुकसान हो सकता है, जिससे उनके अधिकारियों और वरिष्ठों से संबंध खराब हो सकते हैं। अगर कोई व्यापार साझेदारी में चल रहा है तो आज उसमें मुनाफा होगा।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 5
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। राजनीति में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, आपको नेताओं से भी मिलने के अवसर मिलेंगे। आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक तनावो को अपनी एकाग्रता भंग ना करने दें।
लकी रंग – ऑरेज
लकी नंबर- 1
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको समस्या होगी और आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपके कुछ नए गुप्त शत्रु आपके मित्र के रूप में ही होंगे, जिनको आपको पहचानना होगा। जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि आपको कोई चिंता बनी हुई थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा सकते हैं।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर-9
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपनी योग्यता से अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। आप धैर्य के साथ पढ़ाई करेंगें, जिससे आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। जो लोग किसी बड़े सरकारी पद की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं, अपनी मेहनत के दम चयनित हो सकते हैं। आपको किए गए किसी निवेश से अच्छा धन लाभ होगा।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 5
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, कल उन्हें अपनी नौकरी में तरक्की के मौके मिलेंगे। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। आज का दिन थोड़ा ऊबाउ रह सकता है, इसलिए कोई रचनात्मक कार्य करके और रोचक बना सकते हैं। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। आज के दिन काम के चक्कर में मानसिक दबाव बना रहेगा।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 6
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन कुछ शारीरिक परेशानियां परेशान कर सकती हैं। परिवार में आज तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। पिता की सलाह से पारिवारिक तनाव शाम तक कम होगा। योग्य लोगों से विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आज आप अपने माता-पिता को इस तीर्थ स्थान की सैर कराने ले जा सकते हैं।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 5
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। छात्र एक शहर से दूसरे शहर शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों द्वारा आज आपको परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप अवश्य पूरा करेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
लकी रंग – क्रीम
लकी नंबर- 8
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। आपको यदि किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं और परिवार में किसी सदस्य के कैरियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आप सभी सदस्यों से बातचीत अवश्य करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारियों से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 8
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपके घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। जिसमें आप अपने सभी सगे संबंधियों से मिलेंगे। आपको खुशी मिलेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। लेकिन आप काम को लेकर दबाव महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं अच्छे परिणाम लेकर आएंगी। बिजनेस में अच्छी उन्नति के योग हैं। धन लाभ की संभावनाएं बनेंगी।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 3
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों को आज के दिन खोया और अटका हुआ धन मिल सकता है, जिससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। नया व्यवसाय शुरू करना उत्तम रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आय के नए स्रोत आज विकसित होंगे, लेकिन आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। डॉक्टर से सलाह अवश्य लें, यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य लें। माता-पिता के आशीर्वाद और मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा।
लकी रंग – सैफरन
लकी नंबर- 3