न्यूज डेस्क
शनिवार को आईपीएल 2023 के वर्षा से प्रभावित मुकाबले में पंजाब किंग्स ने केकेआर के खिलाफ जीत से शुरुआत की। पंजाब के कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने निर्धारित 20 ओवर में 192 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 16 ओवर में सात विकेट खोकर 146 रन बना लिये थे। इसी बीच भारी बारिश के कारण खेल को बीच में ही रोकना पड़ा और फिर दोबारा शुरू नहीं हो पाया। पंजाब को डकवर्थ नियम के आधार पर सात रन से विजयी घोषित किया गया।
192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 13 रन के स्कोर पर उसने अपना पहला विकेट गंवा दिया। उसके बाद उसी ओवर में अर्शदीप सिंह ने केकेआर को एक औक झटका दिया और 17 रन के स्कोर पर अनुकूल रॉय को पवेलियन भेज दिया। 29 रन के स्कोर पर गुरबाज के रुप में केकेआर ने तीसरा विकेट गंवाया। चौथे विकेट के लिए नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर ने 46 रन जोड़े, लेकिन 24 रन के निजी स्कोर पर नाथन एलिस ने नितीश राणा को आउट कर दिया।

80 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी केकेआर के लिए रसेल और वेंकटेश ने वापसी कराने की कोशिश की, लेकिन सैम करन ने रसेल को 35 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज कर केकेआर की उम्मीद को खत्म कर दिया। जब टीम का स्कोर 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन था तब बारिश के कारण खेल रोक देना पड़ा। पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 3 विकेट चटकाए।

नीतीश राणा ने पहली बार की कप्तानी
इससे पहले केकेआर की तरफ से पहली बार कप्तानी कर रहे नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब की तरफ से प्रभसिमरन सिंह और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। प्रभसिमरन ने 2 चौके और 2 छक्के लगाकर पंजाब को तेज शुरुआत दी, लेकिन 23 रन बनाने के बाद वह टिम साउथी की गेद पर आउट हो गए।

उसके बाद शिखर धवन और भानुका राजपक्षे ने दूसरे विकेट के लिए 86 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। राजपक्षे ने 30 गेंद पर 50 रन की पारी खेली, जो उनके आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक था। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। राजपक्षे के अलावा शिखर धवन ने 40 रन की पारी खेली


