न्यूज डेस्क
आईपीएल के 16वें सीजन का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। लखनऊ ने अपने होमग्राउंड पर दिल्ली पर 50 रन से बड़ी जीत हासिल की। दिल्ली ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। लखनऊ ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी।

लखनऊ के लिए कप्तान केएल राहुल आईपीएल 2023 के पहले मैच में हालांकि कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। केएल राहुल लखनऊ के लिए 12 गेंद का सामना किया जिसमें वह सिर्फ 8 रन बना सके। इस दौरान उन्होंने एक छक्का भी लगाया। केएल राहुल के आउट होने के बाद कायल मेयर्स ने लखनऊ सुपरजाइंट्स का मोर्चा संभाल लिया। मेयर्स ने 38 गेंद में 192 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए शानदार 73 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में मेयर्स ने 7 छक्के और 2 चौके भी लगाए।
खलील अहमद और चेतन सकारिया ने की शानदार गेंदबाजी
गेंदबाजी में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खलील अहमद और चेतन सकारिया ने कमाल दिखाया। इन दोनों गेंदबाजों ने दिल्ली के लिए दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा उप कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के खाते में दो विकेट आए। लखनऊ की टीम कायल मेयर्स की दमदार अर्दशतकीय पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुश्किल साबित हुई।

दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर ने खेली कप्तानी पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए पृथ्वी शॉ और कप्तान डेविड वॉर्नर पारी की शुरुआत करने उतरे। डेविड वॉर्नर ने हालांकि टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन पृथ्वी शॉ सीजन-16 के पहले मैच में सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे अधिक डेविड वॉर्नर ने 56 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 48 गेंदों का सामना किया। वॉर्नर ने 116 के स्ट्राइक से रन बनाते हुए 7 चौके भी लगाए। वॉर्नर के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के लिए राइली रूसो ने 30 रनों की दमदार पारी खेली। रूसो ने 20 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 3 चौरे और 1 शानदार छक्का भी लगाया।

