HomeखेलIPL 2023:: पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को...

IPL 2023:: पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया, बेकार गई कॉनवे की 92 रनों की नाबाद पारी

Published on

- Advertisement -

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2023 के 41वें मैच में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब ने छह विकेट खोकर आखिरी गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया और टूर्नामेंट में पांचवीं जीत हासिल की। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की इस टूर्नामेंट में यह चौथी हार है। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे बड़ी 42 रनों की पारी खेली। वहीं, चेन्नई के गेंदबाज़ तुषार देशपांडे ने 3 विकेट अपने नाम किए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने अच्छी शुरुआत की। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ने पावरप्ले में 57 रन जोड़े। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 86 रन जोड़े। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ 31 गेंद में 37 रन बनाकर सिकंदर रजा का शिकार बने। इसके बाद शिवम दुबे ने कॉन्वे के साथ मिलकर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। इस बीच कॉन्वे ने 30 गेंद में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। इसके बाद दुबे भी 17 गेंद में 28 रन बनाकर अर्शदीप का शिकार बने। उनके बाद मोईन अली भी 10 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, जडेजा 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, डेवोन कॉन्वे एक छोर पर जमे रहे। उन्होंने 92 रन की नाबाद पारी खेली।

पारी के 20वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आए। पंजाब के लिए सैम करन आखिरी ओवर कर रहे थे और पहली गेंद पर उन्होंने रवींद्र जडेजा को आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए धोनी पहली गेंद पर कुछ नहीं कर सके। वहीं, दूसरी गेंद पर सिर्फ एक रन ले पाए। कॉन्वे भी अगली गेंद पर आउट होने से बचे और सिर्फ एक रन ही ले सके। इसके बाद धोनी ने ओवर की पांचवीं गेंद पर प्वाइंट के ऊपर छक्का लगा दिया। वहीं, आखिरी गेंद पर उन्होंने मिडविकेट पर छक्का लगाया। धोनी के दो छक्कों के चलते चेन्नई की टीम आईपीएल में 27वीं बार 200 रन का आंकड़ा छूने में सफल रही। चेन्नई आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाने वाली टीम है।

लक्ष्य का पीछा करने पंजाब की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने प्रभसिमरन सिंह और शिखर धवन आए। धवन ने पहले ओवर में दूसरी और तीसरी गेंद पर दो चौके जड़ दिए। इस ओवर में 11 रन बने। पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने तुषार देशपांडे आए। दूसरी गेंद पर शिखर धवन कैच आउट हो गए।

इसके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए अथर्व तायडे के साथ प्रभसिमरन सिंह की साझेदारी बन ही रही थी कि 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर तुषार देशपांडे ने प्रभसिमरन सिंह को चलता कर चेन्नई के खाते में दूसरा विकेट डाला। प्रभसिमरन 24 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब की टीम अभी दूसरे विकेट के उबर नहीं पाई थी टीम ने 11वें ओवर में ही अथर्व तायडे (13) के रूप में तीसरा विकेट गंवा दिया। अथर्व चेन्नई के गेंदबाज़ रवींद्र जडेजा के स्पिन जाल में फंसे। नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए लियाम लिविंगस्टोन ने अच्छी पारी खेल 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 40 रन बनाए। इसके अलावा, सैम कर्रन ने 1 छक्का और 1 चौका लगाकर 29 रन बनाने में कामयबा रहे। वहीं, नंबर छह पर बल्लेबाजी करते हुए जितेश शर्मा ने 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 21 रन बनाए। इसके अलावा सिकंदर रजा ने 13 और शाहरुख खान ने 2 रन बनाए।

Latest articles

आखिर  देशद्रोह कानून पर लॉ कमीशन की रिपोर्ट का कानून मंत्री ने क्यों स्वागत किया है ?

न्यूज़ डेस्क केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने देशद्रोह पर लॉ कमीशन की उस रिपोर्ट...

कर्नाटक में फ्री बिजली अनाज और बेरोजगारों को 3000 महीना देगी कांग्रेस सरकार, चुनाव में क्या था वायदा

बीरेंद्र कुमार झा कर्नाटक में सरकार गठन के बाद अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने पांच गारंटी...

जानिए बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर ब्योरे का सच !

न्यूज़ डेस्क बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाड़...

एकजुट होकर लड़ेगी राजस्थान विधानसभा का चुनाव,क्या वाकई गहलोत और पायलट में हो गई सुलह?

बीरेंद्र कुमार झा राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है।...

More like this

आखिर  देशद्रोह कानून पर लॉ कमीशन की रिपोर्ट का कानून मंत्री ने क्यों स्वागत किया है ?

न्यूज़ डेस्क केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने देशद्रोह पर लॉ कमीशन की उस रिपोर्ट...

कर्नाटक में फ्री बिजली अनाज और बेरोजगारों को 3000 महीना देगी कांग्रेस सरकार, चुनाव में क्या था वायदा

बीरेंद्र कुमार झा कर्नाटक में सरकार गठन के बाद अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने पांच गारंटी...

जानिए बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर ब्योरे का सच !

न्यूज़ डेस्क बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाड़...