IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से रौंदा, आकाश मधवाल ने ‘पंजा’ मारकर रचा इतिहास

0
225

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2023 के प्लेऑफ के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। वहीं मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ क्वालीफायर 2 में जगह बना ली है जहां उनका सामना गुजरात टाइटंस से होगा।

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 182 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ की टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 101 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में मुंबई के लिए बल्ले से सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया। सबसे ज्यादा 41 रन ग्रीन ने बनाए। इस मैच से पहले तक लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को तीनों बार हराया था। लेकिन अब इस अहम मुकाबले में शानदार जीत के साथ रोहित शर्मा की इस टीम ने लखनऊ से बदला लिया है। लखनऊ के लिए नवीन उल हक ने चार और यश ठाकुर ने तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 40 रन मार्कस स्टोइनिस ने बनाए। मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने पांच विकेट लिए।


183 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही आकाश मधवाल ने प्रेरक मांकड़ (3) को आउट किया। काइल मायर्स तीन चौके लगाकर 18 रन बना चुके थे, लेकिन उन्हें जॉर्डन ने चौथे ओवर में आउट कर दिया। स्टोइनिस ने रनों की गति बढ़ाई। उनकी वजह से पावरप्ले में लखनऊ ने दो विकेट पर 54 रन बनाए, लेकिन इसके बाद क्रुणाल (8) पीयूष चावला का शिकार बने।

लखनऊ का काम खराब 10वें ओवर में आकाश मधवाल ने किया। उन्होंने आयुष बडोनी (1) और निकोलस पूरन (0) को दो लगातार गेंदों में आउट कर दिया। रही सही कसर 27 गेंद मे 40 रन बनाने वाले स्टोइनिस के रन आउट होने से पूरी हो गई। 12 ओवर में लखनऊ का स्कोर छह विकेट पर 90 रन हो गया। लखनऊ के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।

आकाश मधवाल रहे जीत के हीरो

मुंबई इंडियंस के लिए आकाश मधवाल जीत के हीरो बने। उन्होंने 3.3 ओवर में महज 5 रन देकर 5 विकेट झटके। उन्होंने प्रेरक मांकड, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन जैसे अहम बल्लेबाजों को भी पवेलियन भेज दिया। पिछले मुकाबले में भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 विकेट लेकर वह मुंबई के लिए जीत के हीरो बने थे। उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वालीफायर 2 का टिकट दिलवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here