Homeधर्मआज का राशिफल, इन जातकों को हो सकता है बड़ा नुकसान ,...

आज का राशिफल, इन जातकों को हो सकता है बड़ा नुकसान , जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 25 MAY 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

Published on

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातक आज के दिन काफी अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक रूप से खुशी की अनुभूति होगी। नई जगहों पर भ्रमण पर जाएंगे। मित्रों का साथ उत्साहित रखेगा। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। आपके विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है, बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में करें। किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 2

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ खास रहने वाला है। आपको आज कुछ बड़ी डीलों क फाइनल करने का मौका मिलेगा, जो आपको खुशी देंगा और भाई बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आपको किसी आवश्यक कार्य को करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको परिवार के किसी सदस्य के कैरियर को लेकर कोई अहम फैसला लेना होगा, जिसमें आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 4

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की कार्य योजनाएं सफल रहेंगी। यदि आप स्टेशनरी से जुड़ा व्यापार कर रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। आप और आपके जीवनसाथी के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय हानि पहुंचा सकता है। आपको अपनी वाणी और एक्शन पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 5

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपकी नौकरी में बदलाव की योजना पूरी हो सकती है, क्योंकि आपको कोई दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसे देखकर उनको खुशी होगी। विद्यार्थियों का अध्ययन और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने से पढ़ाई पर पूरा फोकस बना पाएंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिसे देखकर आपको खुशी होगी।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 8

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आलस्य के कारण आवश्यक कार्यों में विलंब हो सकता है। आज आप किसी भी काम को जल्दी करने के लिए तैयार नहीं होंगे, लेकिन एक बार शुरू करने के बाद आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में गति के कारण व्यस्तता बढ़ेगी, धन की आमद मध्यम रहेगी। नौकरीपेशा जातक आज जल्दबाजी में काम करेंगे, जिससे कुछ गलतियां हो सकती हैं इसलिए ध्यान रखें। आज किसी के उकसावे में आप अपशब्दों का प्रयोग ना करें, जिससे छोटा सा मामला भी बिगड़ सकता है।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 8

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। आपको कुछ नए काम करने के लिए आपका कोई परिजन सलाह दे सकता है। माताजी के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप भागदौड़ अधिक रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आएगा और आपको कुछ नए कामों को करने के लिए प्रेरित रहेंगे।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 5

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी से संबंधित आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी। आप प्रमोशन के साथ-साथ इन्क्रीमेंट भी होने के योग बने हुए है। आपका मन धार्मिक गतिविधियों में अधिक लगेगा घर के किसी मांगलिक कार्य में आप बढ़ चढ़कर अपना योगदान देंगे। आपको आपके संतान की तरफ से खुशी की प्राप्ति होगी, समाज में आपका नाम होगा। कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 9

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने परिवार को लेकर चिंतित रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक कोशिशें बेहतर बनीं रहेंगी। लाइफ स्टाइल से जुड़ी वस्तुओं के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर में सुख सौख्य सौंदर्यबोध बढ़ेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वहीं अगर किसी काम में अड़चन आ रही है तो धैर्यपूर्वक कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 9

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला सुलझ जाएगा, जिसके बाद फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में गलत साबित हो सकता है और आपको समस्या होगी। आपकी किसी बचपन के मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी। पिताजी को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 2

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातक आज के दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें अन्यथा मन की बात सबके सामने कहने से बाद में परेशानी हो सकती है। काम-धंधे सुचारू रूप से चलेंगे, फिर भी जरूरी काम दूसरे लोगों से सलाह-मशविरा करके ही करें। आध्यात्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे तथा गूढ़ विषयों को जानने की लालसा रहेगी। तीर्थ यात्रा या अन्य पुण्य कार्यों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 5

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। यदि परिवार के किसी सदस्य से कोई अनबन चल रही है, तो उसे आप बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करें। कार्य क्षेत्र में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिनको लेकर आपका घबराएंगे, नहीं आपकी निर्णय लेने की क्षमता का भी आप पूरा लाभ उठाएंगे, लेकिन जल्दबाजी में आप कोई डिसीजन ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 6

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य स्थल पर काफी मेहनत करेंगे, जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहें। घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने आस-पास स्वच्छता का भी ध्यान रखें, अनावश्यक खर्च करने से बचें। वाणी पर संयम रखें और सोच समझकर बोलें, अन्यथा बेवजह के विवाद में पड़ सकते हैं।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 3

Latest articles

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...

आतंक के आका सुन लें, वे हमेशा हारेंगे’, पीएम मोदी ने कारगिल में कहा

पीएम मोदी द्रास पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने वॉर मेमोरियल में कारगिल युद्ध में...

More like this

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...