IND vs WI: सीरीज जीतने उतरेगा भारत, लेकिन इस कमजोरी ने बढ़ाई टीम मैनेजमेंट की परेशानी

0
5

India vs West Indies 2nd ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे चल रही भारतीय टीम की नजर अब दूसरे मुकाबले में सीरीज पर कब्जा करने पर है। हालांकि बल्लेबाजी में टीम मजबूत नजर आ रही है, लेकिन तेज गेंदबाजी संयोजन ने टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है।

पहले वनडे में भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल के शतकों की मदद से 296 रन का लक्ष्य 42 ओवर से पहले ही हासिल कर लिया था। अब दूसरे मुकाबले में एक बार फिर दोनों बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

तेज गेंदबाजी पर फैसला अहम

जसप्रीत बुमराह एशियन गेम्स में व्यस्त हैं, जबकि हार्दिक पांड्या को अभी फिटनेस मंजूरी नहीं मिली है। पहले मैच में अनुभवी मोहम्मद सिराज को बाहर रखकर नीतीश कुमार रेड्डी को नई गेंद की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि वह गेंद से प्रभाव नहीं छोड़ सके।

चोट से वापसी करने वाले रेड्डी ने एक नो-बॉल भी की और एक ओवर में 18 रन खर्च किए। ऐसे में टीम प्रबंधन के सामने दूसरे वनडे के लिए उन्हें बरकरार रखने या सिराज को टीम में वापस लाने का विकल्प होगा।

आकिब नबी के डेब्यू पर भी नजर

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को भी मौका मिलने की चर्चा है। वह भारतीय टीम में शामिल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है। वहीं नमन धीर ने पहले वनडे में डेब्यू करते हुए पांच ओवर में 33 रन दिए थे।

कोहली-गिल फिर संभालेंगे बल्लेबाजी की कमान

पहले मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल के शतकों ने भारत को आसान जीत दिलाई थी। ऐसे में दूसरे वनडे में भी भारतीय बल्लेबाजी का दारोमदार शीर्ष क्रम पर रहेगा। खासकर कोहली के प्रदर्शन पर नजर होगी।

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के सामने सीरीज बचाने की चुनौती है। पहले मैच में टीम की फील्डिंग में भी कुछ कमियां नजर आई थीं। शाई होप की टीम को दूसरे वनडे में जीत हासिल कर सीरीज बराबर करने के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

दोनों टीमों के संभावित खिलाड़ी

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ध्रुव जुरैल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रूय, जान कैंपबेल, केसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लावेस, गुडाकेश मोती, कीमो पाल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here