Asian Games 2026 India Schedule: 30 सितंबर को एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। एथलेटिक्स के मुकाबले समाप्त होने के बाद अब आर्चरी, बॉक्सिंग, हॉकी, शूटिंग, कुश्ती, स्क्वैश, टेनिस और गोल्फ समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया का सामना करेगी, जबकि बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन और कपिल पोखरिया पदक की दौड़ में होंगे।
30 सितंबर का भारत का प्रमुख शेड्यूल
- 3:55 PM – गोल्फ: वीर अहलावत, सप्तक तलवार और युवराज संधू पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में उतरेंगे।
- 5:55 PM – आर्चरी: भारत बनाम दक्षिण कोरिया, महिला कंपाउंड टीम सेमीफाइनल।
- 6:10 PM – शूटिंग: अनीश भनवाला पुरुष 25 मीटर रैपिड पिस्टल क्वालिफिकेशन में।
- 6:30 PM – स्क्वैश: भारत बनाम सिंगापुर, महिला टीम क्वार्टरफाइनल।
- 7:23 PM – कुश्ती: निशा, महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा।
- 7:47 PM – रेसलिंग: सुनील कुमार पुरुष ग्रीको-रोमन 87 किग्रा क्वार्टरफाइनल में।
- 7:55 PM – आर्चरी: भारत बनाम थाईलैंड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम सेमीफाइनल।
- 8:39 PM – गोल्फ: प्रणवी उर्स, दीक्षा डागर और अदिति अशोक महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में।
- 10:15 PM – बॉक्सिंग: प्रिया बनाम यांग चेंगयू, महिला 60 किग्रा सेमीफाइनल।
- 10:45 PM – बॉक्सिंग: लवलीना बोरगोहेन बनाम नताल्या बोगदानोवा, महिला 75 किग्रा सेमीफाइनल।
- 10:55 PM – आर्चरी: भारत बनाम दक्षिण कोरिया, पुरुष कंपाउंड टीम सेमीफाइनल।
- 11:00 PM – स्क्वैश: भारत बनाम कुवैत, पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल।
- 12:00 AM – बॉक्सिंग: कपिल पोखरिया बनाम तुराबेक खाबिबुल्लाएव, पुरुष 90 किग्रा सेमीफाइनल।
- 3:30 PM – हॉकी: भारत बनाम दक्षिण कोरिया, महिला सेमीफाइनल।
टेनिस में भी भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे
टेनिस में दक्षिणेश्वर सुरेश बनाम त्सेंग चुन-हसिन पुरुष एकल के तीसरे दौर में भिड़ेंगे। वहीं सुमित नागल का सामना सर्गेई फोमिन से होगा। पुरुष युगल में अनिरुद्ध चंद्रशेखर/एन श्रीराम बालाजी और युकी भांबरी/दक्षिणेश्वर सुरेश क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में उतरेंगे।
इसके अलावा सेपक टकरॉ, ईस्पोर्ट्स, ट्रैक साइक्लिंग, कैनो स्लालोम, सेलिंग, जूडो और स्पोर्ट क्लाइम्बिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों की चुनौती होगी।

