नहीं मिलेगा सब्सिडी वाला सिलेंडर,1 अक्टूबर से पहले कर लें ऑथेंटिकेशन

0
5

घरेलू LPG सिलेंडर के लिए सरकार ने बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन को जरूरी कर दिया है। ऐसा सिलेंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी को सही परिवारों तक पहुंचाने के मकसद से किया गया है। ऐसे में सब्सिडी के साथ LPG रिफिल बुक करने के लिए 1 अक्टूबर से पहले अपना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा। ऐसा न करने पर आपको सिलेंडर मार्केट वैल्यू यानी कि बिना सब्सिडी के खरीदना पड़ेगा।
इसे पूरा करने के लिए आप पास की एजेंसी पर भी जा सकते हैं लेकिन आप चाहें, तो घर बैठे भी अपने फोन पर बहुत आसानी से कर सकते हैं।

आप अपने स्मार्टफोन पर अपनी गैस कंपनी की ऐप को इंस्टॉल करके आसानी से ऑथेंटिकेशन को पूरा कर सकते हैं। इसके साथ ही फोन में Aadhaar FaceRD ऐप भी डाउनलोड कर लें। दरअसल इस ऐप की मदद से ही आपके चेहरे का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन होगा। फोन में गैस कंपनी की ऑफिशियल ऐप को इंस्टॉल करने केे बाद:

ऐप में LPG कनेक्शन से लिंक नंबर का इस्तेमाल करते हुए ऐप में लॉग इन करें।
अब गैस कंपनी के ऐप के मेन्यू में प्रोफाइल सेक्शन में जाकर Authentication या KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद ऐप कैमरा खोलेगा। अपने चेहरे को सही रोशनी में रखें और पलकें झपकाएं।
वेरिफिकेशन हो जाने के बाद OTP दर्ज करें और फॉर्म सबमिट करें। इसके बाद आपका ऑथेंटिकेशन पूरा हो जाएगा।
इन स्टेप्स को पूरा करने के बाद आप सब्सिडी पर सिलेंडर पाना जारी रख सकते हैं।

अगर आप किसी वजह से ऐप को इंस्टॉल नहीं करना चाहते, तो आपका काम ब्राउजर पर भी हो जाएगा। आप अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउजर पर e-KYC या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको:

ऑफिशियल पोर्टल mylpg.in पर जाना होगा या अपनी संबंधित गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट खोल लें।
अब अगर आप mylpg.in पर हैं, तो दाईं ओर दिख रही गैस कंपनियों में से अपनी गैस कंपनी के नाम पर क्लिक करें।
इसके बाद लॉग इन करें।
अब सर्विस सेक्शन या डैशबोर्ड में Biometric Authentication के ऑप्शन पर जाएं।
इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करके डिटेल्स को मिलाएं और सबमिट करें।
इस तरह से आपका ऑथेंटिकेशन पूरा हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here