पेशाब से आने लगे तेज बदबू तो इसे हल्के में न लें, इन समस्याओं का हो सकता है संकेत

0
7

पेशाब से हल्की-फुल्की सी बदबू आना काफी कॉमन है, लेकिन अगर गंध काफी तेज आए, तो ये नॉर्मल नहीं हो सकता है।अगर पेशाब में काफी ज्यादा स्मेल आ रही है, तो ये शरीर में होने वाले बदलावों की ओर इशारा कर सकते हैं।हम में से कई लोग पेशाब में गंध आने की दिक्कतों को कॉमन समझकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन इसके बड़े कारण हो सकते हैं।

पेशाब में तेज बदबू आने के पीछे शरीर में पानी की कमी हो सकती है।दरअसल, जब आप पर्याप्त पानी नहीं पीते, तो यूरिन ज्यादा गाढ़ा हो जाता है।ऐसे में उसमें मौजूद अपशिष्ट पदार्थों की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे तेज गंध आ सकती है। अगर पेशाब का रंग गहरा पीला दिखाई दे रहा है और साथ में बदबू भी आ रही है, तो पानी का सेवन बढ़ाना फायदेमंद हो सकता है।

पेशाब से गंध आने के पीछे खानपान में गड़बड़ी हो सकती है।खासकर अगर आप काफी ज्यादा लहसुन, प्याज, शतावरी जैसे मसालों का सेवन करते हैं। वहीं, कुछ विटामिन सप्लीमेंट लेते हैं, तो इससे पेशाब में गंध आ सकती है।

अगर पेशाब से तेज बदबू आने के साथ जलन, दर्द, बार-बार पेशाब आना या बुखार जैसे लक्षण भी हैं तो यह यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) का संकेत हो सकता है। UTI के दौरान बैक्टीरिया की वजह से पेशाब की गंध काफी तेज और असामान्य हो सकती है।ऐसे मामलों में डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है।

कुछ लोगों के शरीर में जब ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा हो जाता है, तो पेशाब से मीठी या फल जैसी गंध आ सकती है। यह शरीर में ग्लूकोज के स्तर से जुड़ा हो सकता है। अगर बदबू के साथ अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना या तेजी से वजन कम होना जैसे लक्षण हों तो मेडिकल सलाह लेनी चाहिए।

गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलावों की वजह से कुछ महिलाओं को पेशाब की गंध में अंतर महसूस हो सकता है। इसके अलावा कुछ दवाइयां और विटामिन सप्लीमेंट्स भी यूरिन की स्मेल बदल सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here