शरद पवार ने कहा अजित मेरे भतीजे हैं ,उनसे कोई गुप्त बैठक नहीं ,लेकिन मैं बीजेपी के साथ नहीं जाऊंगा —-

0
204



न्यूज़ डेस्क

एनसीपी के बीच चल रही राजनीति और शरद पवार और अजित पवार के बीच हुई हालिया मुलाकात को लेकर चल रही सियासत पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि पहली बात तो यह है कि वे बीजेपी के साथ कभी नहीं जायेंगे। और जहाँ तक अजित पवार से मुलाकात की बात है ,वह मेरे भतीजे हैं। और मैं परिवार का वरिष्ठ सदस्य हूँ इसलिए यह कोई गुप् बैठक नहीं है। इस तरह की मुलाकात होती रह सकती है लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि मैं बीजेपी के साथ जा रहा हूँ। यह कभी संभव हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि कुछ शुभचिंतक मुझे मनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मैं भाजपा के साथ कभी नहीं जाऊंगा।
                बता दें कि इससे पहले शरद पवार और एनसीपी के बागी गुट का नेतृत्व कर रहे अजित पवार के बीच पुणे में बैठक से महाराष्ट्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं थीं। इस पर राकांपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि पार्टी संस्थापक और उनके भतीजे के बीच क्या बातचीत हुई और यह कोई गोपनीय बैठक नहीं थी। शरद पवार के पोते और एनसीपी विधायक रोहित पवार ने भी कहा कि उन्हें भी ऐसी किसी मुलाकात की जानकारी नहीं है, लेकिन अगर मुलाकात हुई है, तो भी परिवार में संवाद बनाए रखने में कुछ भी गलत नहीं है। मामले में जब राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछा गया तो उन्होंने इस तरह की किसी भी बैठक की कोई              जानकारी होने से इनकार किया। भाजपा नेता ने कहा कि मैं आपको कोई जानकारी नहीं दे सकता।
सूत्रों के मुताबिक, शरद पवार और अजित पवार ने शनिवार को पुणे में एक कारोबारी के आवास पर मुलाकात की थी। बताया गया कि शरद पवार शनिवार दोपहर में करीब एक बजे कोरेगांव पार्क क्षेत्र में कारोबारी के आवास पर पहुंचे थे। वे शाम करीब पांच बजे वहां से चले गए। इसके लगभग दो घंटे के बाद शाम पौने सात बजे अजित पवार को भी परिसर से बाहर निकलते देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here