HomeदेशWeather Update: दिल्ली में बाढ़ का खतरा, मौसम विभाग ने इन राज्यों...

Weather Update: दिल्ली में बाढ़ का खतरा, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए किया अर्लट जारी,जानिए क्या होता है रेड अर्लट का मतलब

Published on

न्यूज डेस्क
बारिश ने दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बारिश से हिमाचल प्रदेश में सैकड़ों सड़कें बंद हो गयी है। नदी नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए आज यानी मंगलवार के लिए रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को दिल्ली की यमुना नहीं में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिसकी वजह से दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून और पश्चिमी विक्षोभ के एक साथ एक्टिव होने से पूरे उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी है। बता दें कि उत्तर भारत में बीते चार दिनों से भारी बारिश हो रही है। भारत के उत्तरी राज्यों के पहाड़ों में भूस्खलन जैसी घटना हो रही है, जिसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। साथ ही मैदानी क्षेत्रों में जलभराव हुआ है, जिसके चलते कई लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रविवार को भारी बारिश के बीच उत्तराखंड में लगभग छह लोगों की मौत हो गई।

इन राज्यों के लिए जारी किया गया अर्लट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के अलग-अलग इलाकों में आज यानी मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ मौसम विभाग ने इन 10 राज्यों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनके अलावा मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण- गोवा, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और केरल के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

क्या होता है रेड अलर्ट का मतलब

रेड अलर्ट का सीधा मतलब यह है कि मौसम की स्थिति बहुत खराब हो सकती है। जब बारिश के संबंध में रेड अलर्ट जारी किया जाता है तो इसका साफ मतलब यह है कि इससे परिवहन की आवाजाही बाधित होगी और बिजली सप्लाई पर भी असर पड़ेगा। जब जानमाल के नुकसान का भी अनुमान होता है तो रेड अलर्ट जारी किया जाता है।

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...