वर्सोवा -बांद्रा सी लिंक अब वीर सावरकर सेतु कहलायेगा !

0
247


न्यूज़ डेस्क 

महाराष्ट्र की मौजूदा शिंदे सरकार जगहों का नाम तेजी से बदल रही है। पहले उत्तरप्रदेश में नाम बदलने की राजनीति तेज हुई थी लेकिन अब महाराष्ट्र में कई जगहों के नाम बदले जा रहे हैं। नया नाम वर्सोवा -बांद्रा सी लिंक प् पड़ा है। अब इस लिंक का नाम वीर सावरकर सेतु रखा गया है। इसके साथ ही मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम भी बदल कर अटल बिहारी बाजपेयी स्मृति न्हावा सेवा अटल सेतु कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने ही सावरकर की जयंती पर यह फैसला किया था।      
         इससे पहले केंद्र सरकार ने फरवरी में औरंगाबाद और उस्मानाबाद के बदले हुए नाम को मंजूरी दे दी थी। अब औरंगाबाद को छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद को धाराशिव के नाम से जाना जाएगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्विटर पर यह खबर साझा की थी। औरंगाबाद का नाम मुगल शासक औरंगजेब, जबकि उस्मानाबाद का नाम हैदराबाद रियासत के 20वीं सदी के शासक के नाम पर रखा गया था।
                   छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी उनके पिता द्वारा स्थापित मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक थे। संभाजी महाराज को 1689 में औरंगजेब के आदेश पर फांसी दे दी गई थी। कुछ विद्वानों के अनुसार उस्मानाबाद के समीप एक गुफा धाराशिव आठवीं सदी की है। हिंदू दक्षिणपंथी संगठन इन दो शहरों के नाम बदलने की मांग लंबे समय से कर रहे थे।
                  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया था कि राज्य की सरकार ने सावरकर जयंती को वीर सावरकर गौरव दिन के रूप में मनाने का फैसला किया है। सरकार ने बांद्रा-वर्सोवा समुद्र सेतु का नामकरण भी वीर सावरकर के नाम पर करने का भी ऐलान किया था। अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को वीर सावरकर वीरता पुरस्कार देने का फैसला भी किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here