न्यूज़ डेस्क
राहुल गांधी देश की राजनीति का तस्वीर बदल रहे हैं यह राजनीति कर रहे नेताओं के सामने चुनौती पेश कर रहे हैं यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन एक बात साफ हो गया है कि जो लोग एसी कमरे में बैठकर बड़ी बड़ी बातें करते फिरते रहे हैं उनकी परेशान बढ़ने वाली है। कह सकते हैं राहुल गाँधी ने राजनीति का नया फार्मेशन कर रहे हैं। इस फॉर्मेशन का सच यही है कि जो जनता से नहीं जुड़ेगा उसकी राजनीति ख़त्म हो जाएगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने जब से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है, उसके बाद से ही वह आम लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। बीते दिनों मंगलवार को राहुल दिल्ली के करोलबाग में एक मैकेनिक की वर्कशाॅप का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाइक मैकेनिक्स के साथ काफी देर तक बातचीत की। साथ ही बाइक को ठीक करना भी सीखा। इसके साथ ही उन्होंने पेचकस लेकर खुद बाइक रिपेयर भी की। हाथ में पेचकस लिए राहुल गांधी की कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा गया, ये हाथ भारत का निर्माण करते हैं। इन कपड़ों पर लगी ग्रीस हमारा गौरव और स्वाभिमान है। केवल एक जननायक ही इन्हें प्रोत्साहित करने का काम कर सकता है। भारत जोड़ो यात्रा जारी है।
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि राहुल वर्कशॉप पर खुद हाथ में पेचकस लेकर बाइक रिपेयर भी कर रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों को कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं। इन कपड़ों पर लगी कालिख, हमारी खुद्दारी और शान हैं। ऐसे हाथों को हौसला देने का काम, एक जननायक ही करता है। दिल्ली के करोल बाग में बाइक मैकेनिक के साथ राहुल गांधी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है।
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही राहुल गांधी आम लोगों से मुलाकात और बातचीत करते अक्सर नजर आ जाते हैं। इससे पहले उन्होंने ट्रक ड्राइवरों से मुलाकात की थी और दिल्ली से चंडीगढ़ तक की यात्रा ट्रक से ही की थी। कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल बेंगलुरु में एक डिलीवरी बॉय के साथ स्कूटर की सवारी करते देखे गए थे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

