बीरेंद्र कुमार झा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो शुक्रवार से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने उसे सब्जी विक्रेता से मुलाकात का वीडियो शुक्रवार को जारी किया,जिनका टमाटर की ऊंची कीमत के कारण पेश आ रही मुश्किलों पर बात करने के दौरान भावुक होने का एक वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था। जारी वीडियो में सब्जी विक्रेता रामेश्वर यह कह रहा है कि कांग्रेस नेता से उनकी मुलाकात कृष्ण और सुदामा की मिलाप की तरह है।
यूट्यूब चैनल पर जारी किया यह वीडियो
राहुल गांधी ने 14 अगस्त को हुई इस मुलाकात का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया और एक्स पर पोस्ट कर कहा कि रामेश्वर जी उस भारत की आवाज है, जिसकी पीड़ा मुद्दे और चुनौतियां ,आज मुख्य धारा की बहस से बहुत दूर है। उस भारत की आवाज सुनना और संघर्षों का मुकाबला करने में साथ निभाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है।
उनके दुख दर्द पहचान रहा हूं
कांग्रेस नेता ने यूट्यूब वीडियो के नीचे की गई एक टिप्पणी में कहा भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से ही लोगों की बातें सुन रहा हूं। उनके दुख दर्द पहचान रहा हूं ।अचानक एक दिन रामेश्वर जी का एक वीडियो सामने आया। एक आम इंसान, एक खुद्दार और एक ईमानदार भारतीय जो मेहनत से अपने परिवार का पालन करना चाहता है, मगर उनकी आंखें भरी हुई है मजबूरी के आंसुओं से।करें तो करें क्या! एक तरफ बेरोजगारी का का कुआं और दूसरी तरफ महंगाई की खाई।
उन्हें घर पर खाने के लिए आमंत्रित किया
राहुल गांधी ने कहा कि इत्तेफाक से रामेश्वर जी ने मिलने की इच्छा जताई, ,जिसके लिए मैं खुद इच्छुक था । सादर और सपरिवार अपने घर पर खाने के लिए आमंत्रित किया। कुछ बातें करनी थी उन्हें, और मुझे भी। उनसे मिलकर, उन्हें नजदीक से जानने का मन था। राहुल गांधी ने कहा कि आर्थिक रूप से गरीब,मगर दिल के बहुत धनी है रामेश्वर जी, जितने भी देर बातें हुई उनके चेहरे पर मुस्कान बरकरार रही। उन्होंने उम्मीदें टूटने के किस्से बताएं,मगर साथ में जिम्मेदारियां का एहसास भी है उन्हें। उनकी हिम्मत असल मायने में आशा की सुनहरी किरण है।
ना रोजगार है और ना महंगाई से राहत
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि आज करोड़ों अन्य भारतीयों की तरह रामेश्वर जी भी तरक्की की पंक्ति की आखिर में खड़े हैं- एक ऐसी जगह, जहां न रोजगार है ,ना महंगाई से राहत, ना व्यापार के सही मौके और ना ही कोई आर्थिक सुरक्षा। जब तक हर सुविधा उन तक नहीं पहुंचती है, ये कदम नहीं रुकेंगे, यह सिलसिला नहीं रुकेगा ,यह यात्रा नहीं रुकेगी। इस वीडियो में रामेश्वर कहते हैं मैं कितना सौभाग्यशाली हूं कि राहुल जी ने मुझे बुलाया भारत मिलाप हुआ था, जैसे सुदामा का कृष्ण जी से मिलाप हुआ था,उसी तरह मेरा और उनका मिलाप हुआ है।
कांग्रेस की न्याय योजना के बारे में भी रामेश्वर की राय
राहुल गांधी ने रामेश्वर, उनकी पत्नी और बेटी से जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं के बारे में बात की। उन्होंने कांग्रेस की न्याय योजना के बारे में रामेश्वर की राय जानी। इस वीडियो के अनुसार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने रामेश्वर और उसके परिवार को खुद खाना परोसा और उसके साथ बैठकर भोजन किया।रामेश्वर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सब्जी बेचते हैं ।एक समाचार पोर्टल से टमाटर की बढ़ी कीमतों पर बातचीत के दौरान रामेश्वर की आंखों से आंसू छलक आए थे ।उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी प्रसारित हुआ था।
