नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट,केंद्र ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

0
169

न्यूज डेस्क
उत्तराखंड के हाईकोर्ट का नैनीताल से शिफ्ट होने का रास्ता करीब करीब साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने की सैद्धांतिक सहमति दे दी है केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिरिजू ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी को इस बाबत पत्र भेजकर सूचना दी गयी है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में हाईकोर्ट के लिए बुनियादी ढांचा और सुविधाएं मुहैया करा दिये जाने पर केंद्र अधिसूचना जारी करने की कार्यवाही शुरू कर देगा।

राज्यपाल ने दो फरवरी 2023 को राज्य सरकार के हाईकोर्ट को शिफ्ट करने के प्रस्ताव को केंद्र को भेजा था। राज्यपाल को भेजे पत्र में रिजिजू ने उनके प्रस्ताव का उल्लेख करते हुए कहा कि इस प्रस्ताव पर गहनता से विचार किया गया। इस पर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से भी विचार विमर्श किया गया। हाईकोर्ट की शिफ्टिंग के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति देने का निर्णय किया गया है। इस पर अंतिम अंतिम मंजूरी देश के राष्ट्रपति के स्तर से दी जाएगी। लेकिन इससे पहले राज्य सरकार को नए स्थान पर हाईकोर्ट के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार करना होगा। और इस पर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की सहमति जरूरी होगी।

राज्य को आवास और बुनियादी ढांचा जुटाना होगा

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक हाईकोर्ट के लिए बुनियादी ढांचे की उपलब्धता की पुष्टि के बाद राष्ट्रपति के अनुमोदन से अधिसूचना जारी हो जाएगी और मुख्य सीट अपे स्थान से काम करना शुरू कर देगी। हल्द्वानी में चिन्हित स्थल पर न्यायाधीशों और कर्मचारियों के लिए आवास सहित सभी आवश्यक बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के बाद हाईकोर्ट की मुख्य सीट को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया आरंभ होगी।

9 नवंबर 2000 को हुआ था उत्तराखंड राज्य का गठन

उत्तराखंड राज्य का गठन नौ नवंबर सन 2000 में हुआ था। उत्तराखंड हाईकोर्ट की स्थापना भी इसी दिन नैनीताल में हुई थी। उस दिन से हाईकोर्ट मल्लीताल नैनीताल में स्थित एक पुराने भवन में चल रहा है,जिसे पुराने सचिवालय के रूप में जाना जाता था। हाईकोर्ट की इमारत बेहद शानदार है और इसका निमार्ण सन 1900 में किया गया था। शुरुआत में पांच कोर्ट रूम का निमार्ण हुआ था पर बाद में और कोर्ट रूम जोड़े गए। वर्ष 2007 में एक विशाल मुख्य न्यायाधीश हाईकोर्ट ब्लॉक और वकीलों के कक्षों का एक ब्लॉक भी बनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here