Homeधर्मआज का राशिफल, इन राशि वालों के करियर में प्रगति की संभावना,जानिए...

आज का राशिफल, इन राशि वालों के करियर में प्रगति की संभावना,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, Aaj Ka Rashifal 25 March | Today Rashifal in Hindi | Horoscope Today

Published on

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी वाणी को देखकर लोग आपसे आकर्षित रहेंगे, जिससे वह आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते है, उन्हें कोई मौका मिल सकता है। परिवार में आज किसी मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 6

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकोें के लिए आज सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आज अचानक होने वाली घटनाओं से आप चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य खराब होने और आंखों में दर्द होने की आशंका बनी रहेगी। स्वजनों एवं परिजनों के साथ विवाद हो सकता है। आज कोई नया काम शुरू ना करें। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा और ज्यादा परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 3

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आज काफी व्यस्तता में बीतेगा। संतान के करियर को लेकर विशेष भागदौड़ कर सकते हैं, विदेश से व्यापार करने वालों को आज विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाएगा। माता-पिता का आशीर्वाद आज आपको मिलेगा।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 2

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। आपको किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिलेगी। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 2

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi

सिंह राशि के जातकों के लिए आज आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। पहले से निर्धारित काम के लिए आपका प्रयास ज्यादा रहेगा। आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कामों में व्यस्त रहने की संभावना ज्यादा रहेगी। आप में आज क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए आप सावधान ही रहें। विदेश में रहने वाले स्वजनों के समाचार मिलेंगे।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 4

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से मजबूती लेकर आने वाला है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। बिजनेस में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ काम आज संतान आपकी मर्जी के बिना करेगी, जिससे आपको बुरा तो लगेगा। सगे संबंधियों के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 3

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा, लेकिन आज के दिन आपको किसी भी मामले में नहीं फंसना चाहिए। अपने काम पर फोकस और दूसरों के मामले में न बोलें। आज माता के साथ आपका विवाद हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम अच्छे मिलेंगे।
लकी रंग – बैंगनी
लकी नंबर- 5

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिलेगी। महिलाएं अगर कोई उद्योग शुरु करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 9

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। लेन-देन के मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। कला व कौशल से आप एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपका यदि कोई काम लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आप किसी से बातचीत करें, तो उसमें अपने कुछ जरूरी बातें लीक ना करें, नहीं तो वह उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 1

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्याओं का प्रभाव आपके मस्तिष्क पर पड़ेगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। समाज में अपमानित होने का डर लगा रहेगा। शरीर को आराम दें अन्यथा स्वास्थ्य खराब होने की आशंका बनी रहेगी।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 9

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आप अपनी संतान के लिए कोई ऐसा उपहार ला सकते हैं जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि वे आपको हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे बात करके आप प्रसन्न रहेंगे। बिजनस के लिए जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी।
लकी रंग – मैजेंटा
लकी नंबर- 7

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की लेकर आने वाला है। आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ेंगे, तभी आप तरक्की पा सकेंगे। कुछ नहीं संपर्क से आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी।
लकी रंग – ग्रीन
लकी नंबर- 8

Latest articles

दल बदल : झारखंड में बीजेपी को लगा बड़ा झटका ,दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल

अखिलेश अखिल झारखंड में बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के दिग्गज नेता...

क्या दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन? क्या उपराज्यपाल करेंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सिफारिश?

 सुदर्शन चक्रधर (चक्रव्यूह) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली के शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद...

Ramadan Mehandi Designs: मेहंदी के ये ट्रेंडिंग और लेटेस्ट डिजाइन ईद पर जरूर ट्राई करें

रमजान का महीना इस्लाम धर्म में काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है और इसका...

क्या यूपी में बनेगा 6 दलों का नया गठबंधन ?

न्यूज़ डेस्क आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए यूपी में एक नए गठबंधन की आहट...

More like this

दल बदल : झारखंड में बीजेपी को लगा बड़ा झटका ,दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल

अखिलेश अखिल झारखंड में बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के दिग्गज नेता...

क्या दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन? क्या उपराज्यपाल करेंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सिफारिश?

 सुदर्शन चक्रधर (चक्रव्यूह) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली के शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद...

Ramadan Mehandi Designs: मेहंदी के ये ट्रेंडिंग और लेटेस्ट डिजाइन ईद पर जरूर ट्राई करें

रमजान का महीना इस्लाम धर्म में काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है और इसका...