बीरेंद्र कुमार झा
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज शनिवार को सीबीआई दफ्तर में हाजिर हो सकते हैं। जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले में नई दिल्ली स्थित सीबीआई के दफ्तर में आज तेजस्वी यादव की पेशी संभव है।दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें शनिवार को ही सीबीआई के समक्ष पेश होने की सलाह दी थी। 16 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा की अदालत में उन्हें शनिवार 25 मार्च को सीबीआई के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था।
कोर्ट ने नहीं दी थी तेजस्वी यादव को राहत
गौरतलब है कि सीबीआई तीन बार तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए सम्मन भेज चुकी है। तेजस्वी के वकील ने 15 मार्च को सीबीआई के सम्मन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। 16 मार्च को उस पर सुनवाई हुई और कोर्ट ने 25 मार्च शनिवार को तेजस्वी यादव को सीबीआई के समक्ष जाने के लिए कहा। जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई ने तेजस्वी के पिता और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और सांसद मीसा भारती समय 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और आरोप पत्र दायर किया है। इसी मामले में तेजस्वी यादव से भी पूछताछ होनी है।
गिरफ्तारी की जताई थी आशंका
16 मार्च की सुनवाई में तेजस्वी यादव के वकील ने कोर्ट में यह दलील दी थी कि तेजस्वी यादव अगर सीबीआई के दफ्तर गए, तो पूछताछ के नाम पर बुलाकर उन्हें गिरफ्तार करने की आशंका है। इसके बाद अदालत में सीबीआई की ओर से पक्ष रख रहे वकील ने आश्वस्त किया था कि इस महीने तेजस्वी यादव को गिरफ्तार करने जैसी कोई बात नहीं है।दरअसल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ संभव नहीं है, क्योंकि कुछ कागजात तेजस्वी यादव के सामने रखे जाएंगे जिन पर उन्हें जवाब देना है।
तेजस्वी यादव का नहीं है FIR . में नाम
प्राप्तजानकारी के अनुसार सीबीआई ने नौकरी के बदले जमीन मामले में जो एफ आई आर दर्ज किया है, उसमें तेजस्वी यादव का नाम नहीं है।नौकरी के बदले जमीन मामले में वह एक बंगले को लेकर मुसीबत में घिरे हैं। हाल ही में ईडी ने तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की थी। वहीं इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू यादव से भी सीबीआई ने पूछताछ की थी। मीसा भारती समेत लालू दंपति को जमानत मिल चुका है।

