Homeदेश'चौथी पास राजा को समझ नहीं आ रहा देश कैसे चलाएं', रामलीला...

‘चौथी पास राजा को समझ नहीं आ रहा देश कैसे चलाएं’, रामलीला मैदान में PM मोदी पर गरजे केजरीवाल

Published on

न्यूज डेस्क
दिल्ली सरकार में अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के विरोध में आम आदमी पार्टी ने आज रविवार को रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया गया। इस महारैली के जरिये आप ने शक्ति प्रदर्शन किया। रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि देश की जनता के अधिकारों को छीनने वाले केंद्र सरकार के तानाशाही अध्यादेश के खिलाफ कल दिल्ली के लोग रामलीला मैदान में एकजुट हुए हैं। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया है। अब इस देश में तानाशाही नहीं चलेगी।

भाजपा सांसद मोदी के गुलाम: केजरीवाल

केजरीवाल ने पीएम मोदी को चौथी कक्षा तक पढ़ा राजा बताया और दिल्ली के सात सांसदों को भाजपा का गुलाम कहा। उन्होंने दिल्ली के भाजपा सांसदों पर दिल्ली में विकास कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया।केजरीवाल ने कहा, 12 साल बाद हम रामलीला मैदान में इकट्ठे हुए हैं। पिछली बार हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए इकट्ठा हुए थे, इस बार हम एक अत्याचारी के खिलाफ लड़ने के लिए जुटे हैं, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए इकट्ठा हुए हैं। केजरीवाल ने इस दौरान सुप्रीम कोर्ट में उनका केस लड़ने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को भी धन्यवाद दिया।

अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं पर नियंत्रण से जुड़े अध्यादेश को लेकर रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे पहले दिल्ली पर वार हुआ और अन्य राज्यों के लिए भी इसी तरह के अध्यादेश लाए जाएंगे।

केजरीवाल ने अध्यादेश को बताया दिल्ली का अपमान

आम आदमी पार्टी की महारैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि केंद्र का अध्यादेश दिल्ली के लोगों का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह अध्यादेश कहता है कि दिल्ली में प्रजातंत्र नहीं होगा। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, “दिल्ली में तानाशाही होगी और उपराज्यपाल (एलजी) सर्वोच्च हैं। जनता जिसे चाहे वोट दे सकती है, लेकिन दिल्ली को केंद्र सरकार ही चलाएगी।

केजरीवाल का दावा: राजस्थान सहित अन्य राज्यों में लाए जाएंगे ऐसे अध्यादेश

उन्होंने कहा कि मैं देशभर में यात्रा कर रहा हूं और मैं दिल्ली के लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि वे अकेले नहीं हैं। भारत के 140 करोड़ लोग उनके साथ हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली वार का सामना करने वाला पहला शहर है और वे राजस्थान सहित अन्य राज्यों के लिए भी ऐसे अध्यादेश ले आएंगे।

हमारे पास 100 सिसोदिया 100 जैन

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर केजरीवाल ने कहा कि दोनों नेताओं को राष्ट्रीय राजधानी में काम रुकवाने के लिए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि लेकिन हमारे पास 100 सिसोदिया, 100 जैन हैं। वे अच्छे काम जारी रखेंगे।

कपिल सिब्बल भी हुए महारैली में शामिल

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी की रैली में राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल भी शामिल हुए। आम आदमी पार्टी में शामिल हुए सिब्बल ने कहा कि आने वाले दिनों में मेरा उद्देश्य अलग-अलग जगहों पर जाना और लोगों को बताना होगा कि समय आ गया है, हमें एकजुट होकर पीएम मोदी के खिलाफ लड़ने की जरूरत है।

Latest articles

CSK vs SRH, IPL 2024: सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को 76 रनों से रौंदा, गायकवाड़ ने खेली कप्तानी पारी

न्यूज डेस्क आईपीएल 2024 के 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को...

More like this

CSK vs SRH, IPL 2024: सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को 76 रनों से रौंदा, गायकवाड़ ने खेली कप्तानी पारी

न्यूज डेस्क आईपीएल 2024 के 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को...