HomeदेशWeather Today 29 April 2024 : आसमान से बरसती आग से झुलस...

Weather Today 29 April 2024 : आसमान से बरसती आग से झुलस रहा आधा भारत; बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में लू और बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल

Published on

Aaj Ka Mausam
देशभर में गर्मी का सितम जारी है, इस बार भी गर्मी अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस साल 2024 में अप्रैल के महीने में ही कई जगह अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो रविवार को यहां आंशिक बादल छाए रहे, लेकिन तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। सोमवार को माना जा रहा है कि दिल्ली में सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रह सकता है।

मौसम विभाग ने आज यानी 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और कर्नाटक में लू की चेतावनी जारी की है। वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। 29 और 30 अप्रैल को जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश के साथ एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है। विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं संभव है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट का आदेश :न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ की गिरफ्तारी “अवैध”

 न्यूज़ डेस्क सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत न्यूजक्लिक के...

राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन ,राजनीतिक दिग्गजों ने जाते शोक 

न्यूज़ डेस्क सिंधिया राजघराने की 70 वर्षीय राजमाता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  की मां...

 मल्लिकार्जुन खड़गे का दावा,4 जून को केंद्र में मोदी नहीं,इंडिया गठबंधन का होगा पीएम

लोकसभा चुनाव में किसके सिर ताज सजेगा और कौन होगा बेहाल!इसका पता तो तो...

झुंझनू कॉपर खदान में लिफ्ट की रस्सी टूटने से घटी दुर्घटना,घायलों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

दुर्घटनाएं अक्सर किसी न किसी प्रकार की असावधानी से घटती है।राजस्थान के झुंझनू की...

More like this