नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए फिर से संबंधित जिलों को विभाग ने भेजा रिमाइंडर

0
4

नई चीनी मिल लगाने के लिए 25 जिलाधिकारियों को गन्ना उद्योग विभाग ने भूमि चयन करने का दिया था निर्देश
एक चीनी मिल के लिए चाहिए 100 एकड़ भूमि

पटना, 2 मई।
राज्य में नई चीनी मिल स्थापित करने को लेकर गन्ना उद्योग विभाग द्वारा कार्रवाई तेज कर दिया गया है। चीनी मिल के लिए भूमि चिन्हित कर अभी तक प्रस्ताव उपलब्ध नहीं कराने वाले जिलाधिकारियों के पास पत्र भेज कर शीघ्र प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है।
विभाग के अनुसार राज्य सरकार ने सात निश्चय-3 के तहत राज्य की बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः चालू कराने के साथ ही 25 नई चीनी मिलों को स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। बताया जाता है कि राज्य सरकार ने नई चीनी मिलों को स्थापित करने के लिए प्रत्येक चीनी मिल के लिए 100 एकड़ भूमि चिन्हित करने का आदेश दिया है। कुछ जिलों में चीनी मिल के लिए भूमि चयन कर लिया गया है। कुछ जिलों ने प्रस्ताव भी गन्ना उद्योग विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है। इसके अलावा जिन जिलों से अभी तक प्रस्ताव नहीं आया है वहां विभाग ने पत्र भेजकर शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here