जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता : सचिव

0
5

डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने समाज कल्याण विभाग के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया
पटना, 2 मई
समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के सशक्तिकरण के लिए विभाग की सभी योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने विभाग के अपर सचिव योगेश कुमार सागर समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विभाग की ओर से संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की और उनके प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर दिया। सचिव ने आगे कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचना चाहिए। इस दौरान विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here