बीरेंद्र कुमार झा
एएसआई की टीम लगातार दूसरे दिन ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कर रही है।शनिवार को मुस्लिम पक्ष के सहयोग और ताला खोलने के बाद एएसआई टीम मस्जिद और तहखाने में भी दाखिल हुई है। इस बीच हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि तहखाने में मंदिर से संबंधित कई प्रतीक चिन्ह मिले हैं।
मंदिर से संबंधित प्रतिक चिन्ह मिलने का दावा
हिंदू पक्ष के वकील अनुपम द्विवेदी ने दावा किया अभी तक की जांच में विभिन्न बिंदुओं पर टेंपल आर्किटेक्ट सामने आए हैं।ज्ञानवापी में नमाज के वक्त सर्वे को रोक दिया जाता है और फिर लंच के बाद दोबारा सर्वे का काम शुरू होता है।हिंदू पक्ष के अधिवक्ता अनुपम द्विवेदी ने कहा कि एएसआई ने ज्ञानवापी के तथ्यों की जांच शुरू की है। अबतक की जांच में वहां हिंदू मंदिर के निशान मिले हैं।
उन्होंने बताया कि एएसआई का सर्वे ज्ञानवापी के दक्षिणी तहखाने में भी हुआ। तहखाने के अंदर जीएनएसएस मशीन के जरिए 3D इमेज तैयार की गई।इसके पहले सर्वे टीम ने ज्ञानवापी के मुख्य हॉल में पहुंचकर जायजा लिया।वहां खंभों और दीवारों पर कमल फूल,पत्ती और मूर्तियों के चिन्ह मिलें।पूरे हॉल की मैपिंग कराई गई।
53 लोगों की टीम कर रही है सर्वे
ज्ञानवापी में आज सर्वे के लिए 53 लोगों की टीम पहुंची है।कल 10 लोगों की 4 टीम थी।इसके अलावा हिंदू और मुस्लिम पक्ष के करीब 20 लोग भी इसमें शामिल हैं। एएसआई टीम आज अपने साथ मैनुअल हाइड्रोलिक सीढ़ी , मैट,स्कैनर और प्रिंटिंग मशीन समेत कई तरह के उपकरणों को साथ लेकर आई है।

