बारामती सीट पर क्या होगा सुप्रिया सुले VS सुनेत्रा पवार, बीजेपी आलाकमान की बारामती सीट पर तिरछी नजर

0
125

विकास कुमार
सत्ता की दौड़ में महाराष्ट्र का पवार परिवार दो फाड़ हो गया है,अब 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पवार परिवार में टक्कर देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि बारामती सीट पर सुप्रिया सुले के सामने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उतारा जा सकता है। बारामती को शरद पवार का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। इसलिए बीजेपी ने सीनियर पवार को बारामती में टक्कर देने की रणनीति तैयार की है। सुप्रिया सुले को हराने के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। चर्चा है कि बीजेपी ने सुप्रिया सुले को हराने के लिए पवार परिवार से ही किसी चेहरे पर दांव खेलने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि सुप्रिया सुले के सामने बारामती से सुनेत्रा पवार को बीजेपी उतार सकती है।

वहीं लोकसभा चुनाव में सुप्रिया सुले का मुकाबला सुनेत्रा पवार से होने की चर्चा पर संजय राउत ने भी बयान दिया है,संजय राउत ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा। ये अफवाहें चल रही हैं,हम भी राजनीति जानते हैं, हमने राज भी किया है। हम पवार परिवार को भी जानते हैं और हम बारामती की राजनीति को भी जानते हैं। चुनाव कोई भी लड़े, सुप्रिया सुले ही जीतेंगी। बारामती का मतलब है पवार और पवार का मतलब है बारामती।

महाराष्ट्र की हाई-वोल्टेज बारामती लोकसभा सीट पर बीजेपी की तिरछी नजर है। ऐसे में अजित पवार की बगावत से बनी हवा से शरद पवार गुट को कितना नुकसान होगा, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here