बीरेंद्र कुमार झा
आरजेडी एमएलसी और विस्कोमन के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने एक बार फिर नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के साथ गले मिलने की तस्वीरों को लेकर नीतीश कुमार और निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर सुनील कुमार सिंह का पोस्ट चर्चा में है, जिसमें उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर नीतीश कुमार और अशोक चौधरी की तुलना राधा- कृष्ण से की है।सुनील कुमार सिंह राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई हैं और लालू परिवार से उनकी काफी करीबी है।गौरतलब है कि बिहार में लाल यादव की आरजेडी और नीतीश कुमार की जेडीयू मिलकर सरकार चला रही है।
राधा कृष्ण के प्रेम के बहाने नीतीश कुमार पर तंज
फेसबुक पर अपनी भावनाओं का इजहार करने को लेकर सुनील कुमार सिंह चर्चा में रहते हैं अपने ताज़ा पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ‘ थोड़े ही ना राधे और कृष्णा जी का रास सिर्फ मथुरा और वृंदावन में ही देख सकते हैं। यह यदा-कदा पटना के सड़कों पर भी देखने को मिल सकता है।
क्या था मामला जिसे लेकर नीतीश कुमार पर कसा तंज
दरअसल पिछले दिनों नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी से गले लगा कर मीडिया के सामने कहा था कि हम इनसे बहुत प्रेम करते हैं। अशोक चौधरी के प्रति नीतीश कुमार के प्रेम की जमकर चर्चा हुई थी। इससे एक दिन पहले भी नीतीश ने हमेशा टीका लगाने वाले अशोक चौधरी और एक टीका धारी पत्रकार का सर हंसते हुए भिड़ा दिया था। माना जाता है कि टीका लगाने वालों से स्नेह दिखाकर नीतीश सनातन विवाद और खास तौर पर रामचरितमानस को लेकर आरजेडी मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयानों पर बिना कुछ कहे जेडीयू का स्टैंड बता रहे थे कि उनके लिए सब अच्छे हैं।

