Homeदेशसंकट में शिंदे सरकार ,सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया विधान सभा स्पीकर...

संकट में शिंदे सरकार ,सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया विधान सभा स्पीकर को नोटिस !

Published on

न्यूज़ डेस्क

शिंदे गुट के 16 विधायकों की अयोग्यता मामले को लेकर आज शीर्ष अदालत ने महाराष्ट्र विधान सभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर को नोटिस जारी किया है। सुप्रिन कोर्ट ने ये नोटिस सीएम एकनाथ शिंदे समेत बागी नेताओं की अयोग्यता के मामले पर जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 2 हफ्ते बाद होगी।
उद्धव ठाकरे गुट के नेता सुनील प्रभु ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सहयोगी विधायकों की अयोग्यता का मामला स्पीकर के पास काफी समय से लंबित है। उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध करते हैं, स्पीकर से जल्द फैसला लेने के लिए कहें। गौरतलब है कि सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस मनोज मिश्रा की तीन जजों की बेंच इस मामले में सुनवाई कर रही है।
इससे पहले विधान सभा स्पीकर ने उद्धव शिवसेना समेत शिंदे गुट को भी नोटिस जारी कर अपना जवाब देने को कहा था। हलकी अभी तक इस दिशा में कोई करवाई नहीं हुई है। नोटिस जारी करते हुए स्पीकर ने सप्ताह भर के भीतर दोनों गुटों से जवाब देने को कहा था।
अब एक बार फिर से सुप्रीम अदालत ने स्पीकर को नोटिस जारी कर जल्द सुनवाई करने की बात कही है। अब माना जा रहा है कि स्पीकर जल्द ही कोई फैसला लेंगे। अगर शिंदे गुट के 16 विधायकों के खिलाफ फैसला आता है और उन्हें अयोग्य ठहराया महाराष्ट्र की राजनीति बदल सकती है। हालांकि अजित पवार गुट के बीजेपी के साथ आ जाने से सरकार पर कोई खतरा तो नहीं मद्र रहा है लेकिन शिंदे गुट की परेशानी तो बढ़ ही जाएगी।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this