Homeदेशविदेश मंत्रालय में जासूसी से मचा हड़कंप, भारत की नीतियों से जुड़ी...

विदेश मंत्रालय में जासूसी से मचा हड़कंप, भारत की नीतियों से जुड़ी खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था एक अधिकारी

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

गाजियाबाद में विदेश मंत्रालय के कर्मचारी द्वारा देश की आर्थिक नीतियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजने का मामला सामने आया है।खुफिया एजेंसी से इस आशय का इनपुट मिलने के बाद पुलिस और विदेश मंत्रालय में हड़कंप मच गया। 3 दिन की गोपनीय जांच के बाद गाजियाबाद पुलिस ने भीम नगर निवासी आरोपी नवीन पाल के खिलाफ शासकीय गुप्त बात अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

देश की एक खुफिया एजेंसी ने गाजियाबाद पुलिस को सूचना दी की कमिश्नरेट में रहने वाला एक युवक जो विदेश मंत्रालय के आला अधिकारी का मातहत है।उसके द्वारा विदेश मंत्रालय के तमाम अहम और गोपनीय दस्तावेज इधर-उधर किए जाते हैं।इन दस्तावेजों को वह किसी एजेंट के साथ शेयर कर मोटी रकम वसूल रहा था ।सूत्रों की मानें तो संदिग्ध आरोपी ने कई ऐसे गोपनीय दस्तावेज पाकिस्तानी युवक के साथ लिक कर दिए जिसे विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने प्रिंट आउट निकाल कर देने के लिए कहा था।

सामने आया पाकिस्तानी कनेक्शन

सूचना मिलते ही हरकत में आई कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपी पर शिकंजा कर दिया। आरोपी से पूछताछ जारी है।अब तक की पूछताछ के बाद पुलिस को तमाम ऐसे सबूत हाथ लगे हैं जो उसके पाकिस्तानी कनेक्शन को पुख्ता करते हैं।

बताया जा रहा है कि विदेश मंत्रालय का कर्मचारी जिस व्यक्ति को देश की आर्थिक नीतियों से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों को साझा कर रहा था, वह जांच में पाकिस्तान का निकला है ।हालांकि पाकिस्तानी एजेंट ने युवक को बताया था वह कोलकाता में रहता है। पता चला है कि वह पाकिस्तानी एजेंट के व्हाट्सएप नंबर पर मंत्रालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज भेजता था। पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

गोपनीय जानकारी देने के बदले में वसूलता था मोटी रकम

सूत्रों के मुताबिक विदेश मंत्रालय का आरोपी कर्मचारी पाकिस्तानी एजेंट को देश की गोपनीय सूचनाएं शेयर करने के बदले में मोटी रकम वसूलता था।पाकिस्तानी एजेंट द्वारा पेटीएम के माध्यम से आरोपी कर्मचारी को पैसे ट्रांसफर करने की भी पुष्टि हुई है। सूत्रों का कहना है कि संदिग्ध युवक के अन्य परिजन भी देश के विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों में काम करते हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

 

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...