Homeदेशपायलट समर्थकों की कटेंगे टिकट, अशोक गहलोत ने बगावत को याद...

पायलट समर्थकों की कटेंगे टिकट, अशोक गहलोत ने बगावत को याद कर दिए संकेत

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

राजस्थान में कांग्रेस की पहली लिस्ट केआज आने की संभावना है। लेकिन लिस्ट से पहले सीएम गहलोत ने दिल्ली में सचिन पायलट की 2020 की बगावत को याद कर सियासी संकेत दे दिए हैं। ऐसा माना जा रहा है की पहली लिस्ट में पायलट समर्थक विधायकों के टिकट कर सकते हैं। कांग्रेस में पहली लिस्ट जारी होने से पहले सीएम गहलोत ने पायलट कैंप पर तंज कसा है।सियासी जानकार इसके अलग-अलग मायने निकल रहे हैं।माना जा रहा है कि सीएम गहलोत सरकार को गिरने से बचाने वाले विधायकों के टिकट नहीं काटने देने पर अड़े हुए हैं। इसमें बीएसपी से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक शामिल हैं। सीएम गहलोत निर्दलीय विधायकों को भी टिकट देने के पक्ष में बताई जा रहे हैं वर्ष 2020 में जब सचिन पायलट अपने समर्थक करीब 19 विधायकों के साथ गुड़गांव के होटल में ठहरे हुए थे ,उस समय गहलोत सरकार पर सियासी संकट आ गया था। हालांकि बाद में समझाने पर पायलट और उनके समर्थक विधायक जयपुर आ गए थे ऐसा माना जा रहा है कि पायलट समर्थक इन 19 विधायकों में से 10 विधायकों का टिकट कटना तय है। हालांकि यह भी चर्चा है कि इनके स्थानों पर पायलट के पसंद के ही लोगों को टिकट दिए जायेंगे।

अशोक गहलोत के बात के होते हैं सियासी मायने

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अक्सर कहते रहे हैं कि वह कोई बात कहते हैं, तो उसके मायने होते हैं। ऐसे में गहलोत की बातों के यही मायने निकाला जा सकता है कि बगावत करने वाले पायलट समर्थकों के टिकट कट सकते हैं। मुख्यमंत्री का यह कहना कि विधायक भ्रष्ट होते हैं तो 10 करोड रुपए के ऑफर क्यों ठुकराते। मुख्यमंत्री गहलोत ने कांग्रेस विधायकों पर लगे आरोपों का खुलकर बचाव भी किया है ।मुख्यमंत्री गहलोत ने उनकी सरकार पर आए 2020 के संकट को लेकर कहा कि विधायक भ्रष्ट होते, तो उनकी सरकार गिर जाती, लेकिन विधायकों का ईमान नहीं डोला मुख्यमंत्री गहलोत ने निर्दलीय विधायकों के बारे में कहा कि उनकी विजिबिलिटी देखी जाएगी ,और उसके आधार पर उनके टिकट तय होंगे।

दिल्ली में आज होगी सीईसी की बैठक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सचिन पायलट , पीपीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और स्पीकर सीपी जोशी समेत बड़े नेता दिल्ली में है। आज सीईसी की बैठक होगी, जिसमें टिकटो को अंतिम रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री गहलोत मंगलवार को ही दिल्ली चले गए थे। सूची कब जारी होगी यह पार्टी आलाकमान तय करेंगी। हालांकि मल्लिकार्जुन खड़गे ने 18 अक्टूबर को पहली सूची जारी करने के संकेत दिए हैं।ऐसे में माना जा रहा है की पहली लिस्ट आज जारी हो जाएगी।

Latest articles

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...

ये आसान टेस्ट करा लिए तो दिक्कत बढ़ने से पहले पता लग जाएगी किडनी की बीमारी

किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब मौत के नौवें सबसे...

More like this

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...