Homeदेशपंजाब में कांग्रेस को झटका ,सांसद परनीत कौर हुई बीजेपी में शामिल 

पंजाब में कांग्रेस को झटका ,सांसद परनीत कौर हुई बीजेपी में शामिल 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
पार्टी बदलने का खेल तेजी से जारी है। आज पंजाब में कांग्रेस को एक और झटका लगा जब कैप्टेन अमरेंद्र सिंह की पत्नी परनीत कौर बीजेपी में शामिल हो गई। अमरेंद्र सिंह पहले कांग्रेस से बीजेपी में जा चुके थे। परनीत कौर पटियाला से कांग्रेस की सांसद थी।   भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी महासचिव तरुण चुग, विनोद तावड़े एवं अरुण सिंह, पंजाब के भाजपा प्रभारी विजय भाई रुपाणी और पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

 भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने परनीत कौर का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उनके पास लंबा राजनीतिक अनुभव है, वह विदेश राज्य मंत्री भी रह चुकी हैं और उनके आने से निश्चित तौर पर पंजाब में भाजपा मजबूत होगी और पंजाब के लोगों का भी फायदा होगा।

भाजपा में शामिल होने के बाद परनीत कौर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज वह भाजपा में शामिल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में उन्होंने अपने लोकसभा और विधानसभा में काम किया है, पंजाब के लिए काम किया है और लोकतंत्र के लिए काम किया है। अब समय आ गया है कि हम सबको एकत्र होकर उनके साथ जुड़ना है जो हमारे देश को आगे ले जाएं, दुनिया में भारत का मान बढ़ाएं, जो हमारे बच्चों का कल बेहतर बना सकें।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत और देश को आगे ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कामों और उनकी नीतियों को देखकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने पार्टी में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद भी कहा।

परनीत कौर पंजाब की पटियाला सीट से चार बार लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं और वह राज्य में विधायक भी रह चुकी हैं। हालांकि, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने उन्हें पिछले वर्ष ही निलंबित कर दिया था। 

Latest articles

समीर वानखेड़े प्रमोशन पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, केंद्र की चुनौती खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर...

मिशन बंगाल में जुटे नितिन नवीन, बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा,

बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद नितिन नवीन...

बिना OTP पैसे उड़ जाएंगे! आपके फोन में घुस रहा है नया सुपर-वायरस

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए हालात तेजी से खतरनाक होते जा रहे हैं क्योंकि...

रीढ़ की हड्डी में लगातार बना हुआ है दर्द, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

कई लोगों को अक्सर रीढ़ की हड्डी में दर्द रहने की समस्या होती है।...

More like this