क्या यशवंत सिन्हा को हजारीबाग से मैदान में उतारेगी कांग्रेस ?

0
50

न्यूज़ डेस्क
कांग्रेस सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इस बार झारखंड की हजारीबाग सीट से बीजेपी के कद्दावर नेता रहे और पूर्व वितता मंत्री यशवंत सिन्हा को कांग्रेस उम्मीदवार बना सकती है।

यह बात और है कि यशवंत सिन्हा पिछले कुछ सालों से सक्रिय राजनीति से दूर हैं लेकिन पिछली बार वे विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार बने थे। वे हजारीबाग सीट से चुनाव लड़ते और जीतते रहे हैं। इस बार जयंत सिन्हा हजारिबाग से सांसद हैं लेकिन 2024 के चुनाव में वे चुनाव लड़ने से मन कर दिया है।

2 मार्च को टिकट के ऐलान से ठीक पहले जयंत सिन्हा ने एक्स पर लिखा, ”मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से चुनावी दायित्वों से मुक्त करने की अपील की है ताकि मैं भारत और दुनिया में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने के अपने प्रयास पर ध्यान दे पाऊं। ”

उन्होंने आगे कहा कि निश्चित तौर पर मैं आर्थिक और सुशासन के मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करता रहूंगा। मुझे पिछले 10 वर्षों से भारत और हजारीबाग के लोगों की सेवा करने का अवसर मिलता रहा। ‘

बीजेपी ने हजारीबाग सीट से मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है। जायसवाल सदर विधायक हैं। जयंत सिन्हा से जायसवाल ने 8 मार्च को मुलाकात की थी। इस दौरान सिन्हा ने कहा कि चुनाव हेतु उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। हम कमल को रिकॉर्ड मार्जिन से जिताएंगे।

बता दें कि वाजपेयी सरकार में विदेश मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने नाराजगी के बाद साल 2018 में बीजेपी छोड़ दी थी। राजनीतिक तौर पर यशवंत सिन्हा और उनके बेटे की राहें जुदा है। अगर विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा हजारीबाग से उम्मीदवार होते हैं तो मुकाबला रोचक हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here