Homeदेशशपथ ग्रहण के साथ राजस्थान में शुरू हुआ भजनलाल राज,दिया कुमारी और...

शपथ ग्रहण के साथ राजस्थान में शुरू हुआ भजनलाल राज,दिया कुमारी और बैरवा ने भी ली शपथ

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

राजस्थान में विधान सभा चुनाव परिणाम आने के बाद कई दिनों तक चली गहमागहमी के बाद आखिर भारतीय जनता पार्टी ने सब को चौंकाते हुए राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा को नामित किया था। आज शुक्रवार 15 दिसंबर को इन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली और इसके साथ ही अब राजस्थान में भजनलाल शर्मा के राज का प्रारंभ हो गया।राज्यपाल कलराज मिश्र ने भजनलाल को मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजस्थानी जयपुर के अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अमित शाह, जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। शपथ लेने से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के गोविंददेव जी के मंदिर में सपत्नीक पहुंचकर आराध्या गोविंद देव जी की पूजा अर्चना की।गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन भी है। भजनलाल शर्मा राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री बने हैं।

दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने डिप्टी सीएम के रूप में ली शपथ

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा आज दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी उपमुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।राज्यपाल कलराज मिश्र ने इन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण समारोह राजधानी जयपुर में अल्बर्ट हॉल के बाहर सुबह 11:15 पर शुरू हो गया था।शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जयपुर के प्रमुख मार्गों पर विशेष सजावट की गई थी आज पर्यटकों के लिए अल्बर्ट हॉल में प्रवेश पूरी तरह से बंद रखा गया।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this