- बीरेंद्र कुमार झा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होना यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार के लिए राजनीतिक मतभेद बदले की लड़ाई है मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस के तमाम नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर काफी नाराज हैं और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोल रहे हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने को लेकर बीजेपी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि अमृतकाल में बीजेपी सत्ता के हर हथकंडे का इस्तेमाल कर विपक्ष के नेताओं पर निशाना साध रही है। इतना ही नहीं उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि न्यू इंडिया में अमृतकाल केवल बीजेपी के नेताओं सदस्यों पर ही लागू होता है, जबकि इस देश की सभी विपक्ष और आम नागरिकों के लिए तो यह आपातकाल है।
बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर हमला
झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने इस फैसले का स्वागत किया है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उनके परिवारों और पार्टी ने पिछड़ों को अपमानित करने की एक खतरनाक परिपाटी शुरू की है जिसका अंत होना चाहिए बाबूलाल फैसले के बाद राहुल गांधी को पिछड़ा वर्ग को बेईमान करने के लिए माफी मांगना चाहिए इसके अलावा उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सलाह दी कि वे राजा – रानी और राजकुमारों वाली सोच से बाहर सू निकलें।
रघुवर दास की प्रतिक्रिया
राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त किया।इसमें उन्होंने कहा कि पिछड़ों के लिए अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के मामले में जमानत पर बाहर राहुल जी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने के निर्णय का स्वागत है।यह देश के पिछड़े वर्ग की जीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बिना मतलब पिछड़ों को गाली देने का फैशन बन गया है, लेकिन इस फैसले के बाद रोक लगेगी।

