चुनाव पूर्व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा ऐलान,40 लाख महिलाओं को बांटे जाएंगे स्मार्टफोन, 3 साल तक मिलेगा फ्री इंटरनेट

0
238

बीरेंद्र कुमार झा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है।सोमवार को उदयपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की महिलाओं को स्मार्टफोन देने का एलान करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने इसे लेकर बजट में घोषणा की थी।अब सरकार इसे पूरा करने जा रही है। इस दौरान गहलोत ने कहा कि पहले फेज में 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन बांटे जाएंगे।

राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुफ्त मिलने वाली कई कई योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं। इसी क्रम में राजस्थान की महिलाओं के लिए भी गहलोत ने यह बड़ी घोषणा की है।इस घोषणा के तहत पहले फेज में राज्य की 40 लाख महिलाओं को राजस्थान सरकार स्मार्टफोन देगी ।इसकी घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर किसान महोत्सव में की।

कब से शुरू होगी प्रक्रिया

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को उदयपुर में एक किसान महोत्सव में लोगों को संबोधित कर रहे थे।इस दौरान गहलोत ने राजस्थान सरकार की कई योजनाओं के बारे में बात की। इसके साथ ही अशोक गहलोत ने महिलाओं को स्मार्टफोन देने की भी बात कही ।स्मार्टफोन बांटने की तारीख का ऐलान करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि 25 जुलाई से पहले फेज में स्मार्टफोन बांटने के लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस फेज में लगभग 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा।

3 साल तक इंटरनेट फ्री

महिलाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन वितरित करने का ऐलान करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य के पहले फेज में लगभग 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन बांटा जाएगा। साथ ही इन महिलाओं को 3 साल तक फ्री इंटरनेट भी दिया जाएगा ।इस दौरान घोषणा करते हुए अशोक गहलोत ने स्मार्टफोन से होने वाले फायदे भी गिनाए।अशोक गहलोत ने कहा कि मोबाइल हाथ में आने से अपनों के साथ जोड़ना आसान हो जाता है। साथ ही जानकारी इकट्ठा करना भी आसान हो जाता है।

इस साल नवंबर- दिसंबर महीने में राजस्थान विधानसभा चुनाव भी होने हैं राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी है ।वे लगातार राज्य के दौरे पर हैं और जगह-जगह जनसभाएं कर रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here