Pani Puri Recipe: घर पर ऐसे बनाएं स्ट्रीट स्टाइल पानी पुरी, जाने आसान रेसिपी | Pani Puri | Pani Puri Near Me

0
405

न्यूज डेस्क
पानीपुरी का नाम लेते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। पानीपुरी हर किसी को पसंद होती है। इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कहीं बताशे, फुचका, गोलगप्पे आदि कई नामों से जाना जाता है। जैसे इसके नाम कई है वैसे ही पानीपुरी कई स्वाद में भी मिल जाते हैं। चटपटा, खट्टा मीठा, तीखा व कई और फ्लेवर के पानी के साथ पानी पुरी आपने खाएं जरूर होंगे। आज हम आपको घर पर मार्केट जैसा पानी पूरी बनाने की आसान विधि बता रहे हैं।

Pani Puri | Pani Puri Near Me

पानी पूरी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
पूरी के लिए

सूजी – 1 कप
मैदा – 2 बड़े चम्मच
बेकिंग सोडा – आधा छोटा चम्मच
गुनगुना पानी – ज़रुरत के अनुसार
नमक – एक चुटकी
तेल – तलने के लिये।

Pani Puri Recipe | Pani Puri Calories

तीखे पानी के लिए आवश्यक सामग्री
पुदीना – 1 कप
धनिया – 2 कप
अदरक – एक छोटा टुकड़ा
हरी मिर्च – एक-दो
काला नमक
नमक
भुना हुआ जीरा – 2 छोटी चम्मच
चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
अमचूर – 1 छोटा चम्मच
नींबू का रस – ¼ कप
मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
बूंदी – मुट्ठी भर
बर्फ के टुकड़े – आवश्यकतानुसार
इमली (बीज रहित) – एक छोटी सी गेंद
ठंडा पानी – 2-3 कप

Calories In Pani Puri| Pani Puri In English

खट्टी मीठी की चटनी के लिए

इमली (बीज रहित) – 1 कप
चीनी – ¾ कप (लगभग ज्यादा)
भुना जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
कश्मीरी मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
चाट मसाला – 1 बड़ा चम्मच
नमक स्वाद अनुसार
पानी – 4-5 कप लगभग
बर्फ के टुकड़े – आवश्यकतानुसार

Pani Puri Masala |Street Pani Puri

स्टफिंग के लिए आवश्यक सामग्री

उबले और कटे आलू
काला चना
काला नमक
लाल मिर्च पाउडर
भुना हुआ जीरा पाउडर

Pani Puri Images | Pani Puri Packet

पानीपुरी बनाने की रेसिपी

सूजी, मैदा, नमक और बेकिंग सोडा को बर्तन में डालकर मिला लें और अब इसमें थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालकर आटा गूंथ लें। एक सख्त आटा गूंथना होगा और इसे एक नम कपड़े के नीचे रखकर 15 मिनट के लिए छोड़ देना है।

इसमें से बड़ी-बड़ी लोई लेकर समतल सतह पर बेल लें। फैलाते वक्त आप सतह पर हल्का तेल लगा सकते हैं ताकि यह चिपके नहीं।

तेल गर्म करके सभी पुरियों को तल कर निकाल लें। चमचे से इन्हें दबाते जाएं ताकि ये फूल जायें। उन्हें ब्राउन करें, अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकाल लें। कम से कम 2 घंटे के लिए इसे रख देना है, ताकि पुरी कुरकुरी हो।

Haldiram Pani Puri | Pani Puri Machine

तीखा पानी बनाने के लिए सभी सामग्री को पीस कर एक बाउल में निकालें और ठंडा पानी डालें। मसाला जांच लीजिए, बूंदी डालकर फ्रिज में रख दें। खट्टी मीठी चटनी बनाने के लिए बर्फ के क्यूब्स को छोड़कर सभी सामग्री को उबाल लें। एक बार जब यह चटनी की तरह गाढ़ा हो जाए तो इसे निकाल लें, ¼ कप चटनी अलग रख दें। बचा हुआ मसाला एक कंटेनर में डालें और बर्फ के टुकड़े, ठंडा पानी डालें और फिर मिला लें। भरने के लिए सभी सामग्री मिलाकर एक तरफ रख दें। अब पूरी के ऊपर के हिस्से को अंगूठे से दबाएं, मसाला डालें, चटनी का छींटा डालें और फिर इसे तीखा और मीठे पानी में डुबोकर परोसें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here