बीरेंद्र कुमार झा
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूचबिहार में सभा के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला हैं ।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ऐसा लगता है कि बीएसएफ को गोली मारने का विशेषाधिकार मिल गया है। आए दिन बीएसएफ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दे रही है। यह सब अधिकार बीएसएफ को बीजेपी की ओर से दिया जा रहा है। बीएसएफ की सीमा 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर कर दी गई है, लेकिन अब बीएसएफ की मनमानी नहीं चलेगी ।इसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
पंचायत और लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार सुनिश्चित
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पंचायत चुनाव में तो बीजेपी की हार निश्चित है। लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में बीजेपी को हराकर नई सरकार बनाएंगे। मोदी बाबू कभी अमेरिका जा रहे हैं, कभी रूस जा रहे हैं,लेकिन राज्य के लोगों को पैसा नहीं दे रहे हैं।ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार आवास के एक 100 दिन के काम के पैसे नहीं दे रही है। यह पैसा लेकर रहेंगे।किसी की भी मनमानी नहीं चलने देंगे।
बंगाल में टूटेगा महाघोट,दिल्ली में होगा महाजोट
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि पंचायत चुनाव में हार गए तो भी याद रखिएगा, राज्य में सरकार हमारी ही होगी। उन्होंने कहा की गोली मारकर हत्या की जाती है, लेकिन किसीके खिलाफ कोई मामला नहीं होता है।क्या एक होम मिनिस्टर गुंडा होता है?पंचायत चुनाव हो रहा है वह अफ्रीका घूम रहे हैं ।ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली में महागठबंधन की कोशिश चल रही है। बंगाल का महाघोट तोड़कर दिल्ली में महाजोट का गठन किया जाएगा।इसकी कोशिश की जा रही है।
8 जुलाई को होगा पंचायत चुनाव
पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके पहले नामांकन के दौरान राज्य भर से अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की खबरें आई थी।हिंसा को लेकर बीजेपी हाईकोर्ट गई थी, जहां से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती का आदेश जारी हुआ था।हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उसे राहत नहीं मिली है।

