राहुल गाँधी का चुनावी दावा और आज देश भर के 21 शहरों में कांग्रेस के प्रेस वार्ता सच !

0
144

न्यूज़ डेस्क 

चुनावी दुदुम्भी बज चुकी है। एनडीए और इंडिया के बीच मुकाबला होना है। अब कुछ ही राज्य हैं जहां दो चार  जो निर्गुट रहकर चुनावी लड़ाई को आगे बढ़ा रहे हैं। लेकिन सच तो यही है कि देश की पूरी राजनीति इंडिया बनाम एनडीए हो चला है। इंडिया को लीड कांग्रेस कर रही है तो एनडीए की अगुआ पार्टी बीजेपी है। काफी ताकतवर पार्टी है। आज भी बीजेपी काफी मजबूत है। फिर आज भी प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे चर्चित नेताओं में से एक गिने जा रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ पीएम मोदी को भी विपक्षी नेताओं से चुनौती मिल रही है। और यह चुनौती कोई मामूली चुनौती नहीं है। राहुल गाँधी ही बड़ी चौनौती दे रहे हैं इसके साथ ही हर राज्यों के बड़े क्षत्रप भी बीजेपी के साथ ही मोदी को घेर रहे हैं।      
                राहुल गाँधी का दावा है कि पांच राज्यों के चुनाव में वे चार राज्यों में वापसी कर रहे हैं। राहुल गाँधी ने माना है कि राजस्थान में कड़ी लड़ाई है। इस लड़ाई के परिणाम क्या होंगे कोई नहीं जानता। उधर राजस्थान को लेकर सचिन पायलट ने दावा किया है कि राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। लेकिन यह सब चुनावी  दावे भी कहे जा सकते हैं। लेकिन एक बात और है कि राजस्थान में अगर कांग्रेस की वापसी होती है तो देश की राजनीति बदल जाएगी।    
  कांग्रेस आज देश के 21 शहरों में ‘प्रेस कॉन्फ्रेंस’ करेगी, जिसमें 21 महिला नेता महिला आरक्षण के मुद्दे पर ‘‘केंद्र सरकार को बेनकाब’’ करेंगी। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी।कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि सांसद रजनी पाटिल अहमदाबाद में, तो महिला कांग्रेस प्रमुख नेट्टा डिसूजा हैदराबाद में ‘प्रेस कॉन्फ्रेंस’ करेंगी। पार्टी के नेताओं के मुताबिक, रंजीत रंजन भुवनेश्वर में, अलका लांबा जयपुर में, अमी याग्निक मुंबई में, रागिनी नायक रांची में और शमा मोहम्मद श्रीनगर में ‘प्रेस कॉन्फ्रेंस’ करेंगी।             
     कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि 21 महिला नेता 21 शहरों में ‘प्रेस कॉन्फ्रेंस’ करेंगी। खेड़ा ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘(प्रेस कॉन्फ्रेंस का) एजेंडा-महिला आरक्षण के नाम पर मोदी सरकार के धोखे को उजागर करना है।’’
                            उधर देश की नजर अब राहुल के उस बयान पर भी चली गई जिसमे वे लगातार कहते आ रहे हैं कि आगामी पांच राज्यों के चुनाव में उनकी सरकार बनने जा रही है। आखिर यह सब क्यों कह रहे है राहुल इस पर नजर डालने की।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि अगले दो महीने में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस चार राज्यों में जीत सकती है। उन्होंने राजस्थान में नजदीकी मुकाबले की बात मानी लेकिन साथ ही कहा कि उनको यकीन है कि कांग्रेस की जीतेगी। राहुल ने कहा है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कोई लड़ाई नहीं है। इन दोनों राज्यों में कांग्रेस जीत रही है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि तेलंगाना में भी कांग्रेस जीत सकती है।                                कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को नई दिल्ली में एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में चार बड़े राज्यों में कांग्रेस की जीत का दावा किया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कई हथकंडे अपनाती है। राहुल ने दावा किया कि रमेश बिधूड़ी का संसद में दूसरे सांसद को गाली देना और एक देश-एक चुनाव का विचार लाना ध्यान भटकाने के भाजपा के हथकंडों में से एक है।
                     राहुल गांधी ने कहा- जब भी संसद में कोई बात रखी जाती है, तो वे ध्यान भटकाने के लिए ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। हमने सीख लिया है, इससे कैसे निपटना है। राहुल ने कहा- कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव से बहुत जरूरी सबक सीखा है कि भाजपा ध्यान भटकाती है। वह हमें अपना नैरेटिव बनाने से रोकती रही। इसी तरह पिछले कई चुनाव जीतती आई। इससे ही सबक लेकर हमने अपनी पार्टी का नैरेटिव बनाते हुए कर्नाटक का चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा- हमने कर्नाटक की जनता को एक सीधा-सीधा विजन दिया कि उनके लिए कई सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम हैं, जिन्हें लागू किया जा रहा है। और इसी तरह हम नैरेटिव को कंट्रोल कर पाए।
                  कांग्रेस सांसद ने पांच राज्यों के चुनावों को लेकर कहा- हम शायद तेलंगाना में जीत सकते हैं, क्योंकि वहां भाजपा पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। हम निश्चित रूप से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जीतेंगे। राजस्थान में मामला बहुत करीबी है। हमें लगता है कि हम वहां भी जीत जाएंगे। बीजेपी भी अंदरखाने यही कह रही है। गौरतलब है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में अगले दो महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। पिछले चुनाव में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीती थी। हालांकि बाद में मध्य प्रदेश में उसकी सरकार गिर गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here